फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Jail's security lapse, two brothels ran out of toilet bricks

जेल की सुरक्षा में चूक, प्रसाधन की ईंटें निकालकर दो बंदी भागे

Wed, 16 Sep 2020 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Jail's security lapse, two brothels ran out of toilet bricks
रायबरेली में मंगलवार को जिला कारागार के बाहर मीडिया से बातचीत करते डीआईजी संजीव त्रिपाठी। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था को तोड़कर मंगलवार को दो बंदी क्वांरटीन बैरक के प्रसाधन की ईंटें निकालकर और उसके बाद जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए। इसमें से एक दुष्कर्म तो दूसरा चोरी के मामले में बंद था। गणना के दौरान बंदियों की संख्या कम मिलने पर जेल अफसरों में हड़कंप मच गया। तलाश शुरू की गई, लेकिन बंदियों का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

बंदियों के फरार होने की सूचना पर लखनऊ से आनन-फानन डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी पहुंचे। उन्होंने जेल अधीक्षक समेत अन्य डिप्टी जेलरों, बंदी रक्षकों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इससे पहले एसपी श्लोक कुमार, सीओ सदर डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने जेल पहुंचकर अधीक्षक ज्ञान प्रकाश से घटना के बारे में जानकारी ली। जेल अधीक्षक की तहरीर पर सदर कोतवाली में दोनों बंदियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सलोन कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर मजरे अतरथरिया निवासी रंजीत को दुष्कर्म और शिवगढ़ थाना क्षेत्र के शेरगढ़ पड़रिया निवासी शारदा प्रसाद को चोरी के मामले में अभी हाल में ही गिरफ्तार किया था। कोरोना के चलते जेल में क्वारंटीन बैरक बनाई गई है। नए बंदियों को 15 दिन क्वारंटीन बैरक में रखने के बाद जेल के अंदर वाली बैरकों में शिफ्ट किया जाता है। दोनों बंदी क्वांरटीन बैरक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके भागने की जानकारी होने पर एसपी श्लोक कुमार, सीओ सदर डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी व सदर कोतवाल अतुल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लखनऊ से आनन-फानन पहुंचे डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी ने जेलर समेत एक-एक करके सभी के बयान दर्ज किए। डीआईजी ने जानने का प्रयास किया कि किस लापरवाही के चलते बंदी भागने में सफल हुए।
जेल अधीक्षक ज्ञान प्रकाश का कहना है कि मंगलवार सुबह बंदियों की गणना कराई गई तो बंदी रंजीत और शारदा प्रसाद गायब मिले। दोनों क्वारंटीन बैरक के प्रसाधन की ईंटें निकालने के बाद जेल की दीवार फांदकर फरार हुए हैं। जेलर ने दोनों के खिलाफ सदर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि जेल से भागे बंदियों की गिरफ्तारी के लिए सीओ सदर डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी की अगुवाई में कई पुलिस टीमें उनकी तलाश में लगी हैं। जल्द उन्हें पकड़कर जेल भेजा जाएगा।

रायबरेली। जिला कारागार में जांच कर बाहर निकले डीआईजी लखनऊ संजीव त्रिपाठी ने कहा कि दुष्कर्म और चोरी के मामले में जेल में बंद दो बंदी क्वांरटीन बैरक के प्रसाधन में नकबजनी करके भागे हैं। रात की गिनती के दौरान दोनों बंदी क्वारंटीन बैरक में थे। सुबह गणना के दौरान दोनों बंदी बैरक में नहीं पाए गए। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जेल की सुरक्षा में किसी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मीडिया से बात करने के बाद डीजाईजी लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed