फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   It will take time to remove the bad condition of Jail Road

Raebareli News: जेल रोड की बदहाली दूर होने में लगेगा समय

Thu, 10 Apr 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 10 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
It will take time to remove the bad condition of Jail Road
नगर पालिका में बोर्ड बैठक के दौरान नोकझोंक करते सभासद। - फोटो : संवाद
रायबरेली। जेल रोड की बदहाली दूर होने में अभी और समय लगेगा। वजह, बुधवार को नगर पालिका परिषद रायबरेली की बोर्ड की बैठक में सभासदों के हंगामे और विरोध के चलते जेल रोड को लोक निर्माण विभाग को हैंडओवर करने के प्रस्ताव पर सहमति नहीं बन पाई।
विज्ञापन


सभासदों ने नगर पालिकाध्यक्ष शत्रोह्न सोनकर के 50 लाख रुपये तक के कार्य कराने के एजेंडे को वापस लेने की मांग करते हुए हंगामा किया। मांग रखी कि इसे बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव रखा जाए। बाद में कोरम पूरा न होने पर बोर्ड की बैठक स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन


सुपर मार्केट स्थित नगर पालिका परिषद रायबरेली के सभासद हाल में शाम तीन बजे पालिकाध्यक्ष शत्रोह्न सोनकर की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक शुरू हुई। बोर्ड की बैठक में 34 सभासदों ने भाग लिया। अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह बैठक का संचालन कर रहे थे। पालिकाध्यक्ष ने प्रस्ताव रखा कि जेल रोड खस्ताहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होगी। सड़क की मरम्मत पर पांच करोड़ रुपये का खर्च आएगा। नगर पालिका के पास इतनी धनराशि नहीं है। इसलिए जेल रोड को लोक निर्माण विभाग को सौंपा जाना है। इस पर सभी सभासदों की सहमति जरूरी है।


सभासद सतीश कुमार मिश्र, पंकज साहू, जय प्रकाश वर्मा, संजय श्रीवास्तव, रामखेलावन बारी, कमरुद्दीन, पुष्पा यादव, मोहित सिंह, श्रवण कुमारी, सुनीता पाल, सबिस्ता बृजेश, रीता देवी, जमुना देवी, कुसुमा देवी, नूरजहां, बृजेश पांडेय, सूफियान, मो. हुसैन, सुशील धनगर, शैलेंद्र यादव, हसीना बानो, आशा सिंह आदि ने सबसे पहले पालिकाध्यक्ष के 50 लाख तक के कार्य की क्षमता कराने के एजेंडे को वापस लेने की मांग रखी। पालिकाध्यक्ष ने विरोध किया तो सभासदों ने हंगामा और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed