{"_id":"5829ffc34f1c1bd53b8fe1a0","slug":"isolated-atm-open-lines-began-to-withdrawal","type":"story","status":"publish","title_hn":"इक्का-दुक्का एटीएम खुले, धन निकासी को लगी लाइनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इक्का-दुक्का एटीएम खुले, धन निकासी को लगी लाइनें
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Mon, 14 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
जवाब दे गए एटीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक पूर्णिमा व गुरुनानक जयंती की छुट्टी के चलते बैंकें बंद रही। अधिकतर एटीएम शोपीस बने रहे। इक्का-दुक्का एटीएम ही खुले रहे। वहां पर धन निकासी को लेकर ग्राहकों की लंबी लाइनें लगी रही। पहले धन निकासी को लेकर ग्राहक आपस में धक्कामुक्की करते रहे। मंगलवार को बैंक खुलेंगी।
कार्तिक पूर्णिमा स्नान व गुरुनानक जयंती के चलते सोमवार को अवकाश होने की सूचना सभी को थी। इस कारण लोगों ने बैंकों की ओर रुख नहीं किया। रकम निकालने के लिए लोग एटीएम की तरफ दौड़े, लेकिन फीडिंग न होने के कारण नहीं चले। कैनाल रोड पर स्थित किसी भी बैंक का एटीएम काम नहीं कर रहा था।
यहां तक की सुपर मार्केट में एसबीआई के एटीएम का शटर गिरा रहा। जबकि सारस होटल गेट पर एसबीआई के एटीएम में रुपये निकालने को लेकर दोपहर में भीड़ दिखी। जिला अस्पताल रोड पर इंडियन बैंक के एटीएम खुला रहा, जिसमें धन निकासी को लेकर लोगों की लाइनें लगी रही।
विज्ञापन
लाइन में लगे संतोष प्रजापति, संजय अग्निहोत्री, सर्वेश कुमार का कहना था कि एक घंटे से लाइन में खड़े हैं। भीड़ होने की वजह से अभी नंबर नहीं आया है। इसके अलावा तहसीलों, कस्बों में लगे बैंकों के एटीएम भी सूने पड़े रहे। मंगलवार को बैंक खुलने के बाद एटीएम में नोटों की फीडिंग के बाद निकासी हो पाएगी।
वहीं कार्यवाहक एलडीएम साौरभ कुमार का कहना है कि एटीएम सुचारु रूप से चालू कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द लेनदेन को लेकर ग्राहकों को समस्या से राहत मिल जाएगी।