{"_id":"62cc7d152e0b631cd6706144","slug":"irani-gang-members-arrested-heavy-network-from-raibaraily-to-meerut-raibaraily-news-lko639075513","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली से मेरठ तक फैला था ईरानी गैंग के सदस्यों का अपराध नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली से मेरठ तक फैला था ईरानी गैंग के सदस्यों का अपराध नेटवर्क
विज्ञापन
रायबरेली। रायबरेली ही नहीं, बल्कि मेरठ तक ईरानी गैंग के सदस्यों का अपराध नेटवर्क फैला था। ये लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस की जांच में ईरानी गैंग के सदस्यों का आपराधिक इतिहास खंगालने के बाद यह बात सामने निकलकर आई है। पूछताछ में पकड़े गए पकड़े गए लुटेरों ने बताया कि घटनाओं को अंजाम देने के बाद एक सदस्य बाइक से चला जाता था। इसके बाद हम लोग कार से पीछे से आते थे, ताकि पुलिस के हत्थे न चढ़ सके।
पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने रविवार को पुलिस कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि एसओजी टीम व ऊंचाहार-डलमऊ कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार और शनिवार की रात मुठभेड़ में ईरानी गैंग के छह सदस्यों को पकड़ा था। इसमें जौनपुर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के बड़ेगांव निवासी पठान अली, इंजमाम अली, मध्य प्रदेश के उमरिया जिले का रहने वाला इरफान अली, फर्रुखाबाद जिले के मऊ थाना क्षेत्र के बजरिया फील्ड निवासी राहुल सक्सेना, फर्रुखाबाद शहर के मेहंदीबाग निवासी निसार हुसैन, मध्य प्रदेश के भोपाल जिले के विदिशा रोड भानपुर थाना छोला मंदिर निवासी ताहिर अली को गिरफ्तार किया।
एसपी ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों का एक संगठित गिरोह है, जो ईरानी गैंग के नाम से लूट, चोरी आदि की घटनाओं को अंजाम देता है। शनिवार की रात डलमऊ क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान लुटेरों की निशानदेही पर 70 हजार रुपये की नकदी, दो जोड़ी झुमकी, घटना में प्रयुक्त की गई कार, दो तमंचे बरामद किए गए हैं। लुटेरों से हुुई पूछताछ में उन्होंने लूूट की कई घटनाएं किए जाने की बात कबूली है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि एसओजी टीम प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी, डलमऊ कोतवाल पंकज त्रिपाठी, ऊंचाहार कोतवाल शिवशंकर सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मियों को ईरानी गैंग के सदस्यों को पकड़े जाने पर 25 हजार रुपये के ईनाम से पुरस्कृत किया गया है।
एसपी के मुताबिक आरोपी इरफान, इंजमाम अली के खिलाफ रायबरेली के सलोन, कोतवाली नगर, डलमऊ, अयोध्या जिले के हैदरगंज थाने में चोरी, जानलेवा हमले, शस्त्र अधिनियम के पांच-पांच अभियोग दर्ज हैं। पठान अली के खिलाफ सलोन, डलमऊ, सुल्तानपुर जिले के कादीपुर, अयोध्या जिले के हैदरगंज में चोरी, लूूट के पांच मुकदमे दर्ज हैं। राहुल सक्सेेना के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं।
इसमें से एक फर्रुखाबाद में दर्ज लूट के मामले में वह फरार चल रहा था, जिस पर उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। लुटेरे निसार हुसैन पर हरदोई जिले के सदर कोतवाली, रायबरेली के ऊंचाहार, सदर कोतवाली और मेरठ जिले के दिल्लीगेट थाने, मेरठ के जीआरपी थाने में लूट, जानलेवा हमला, शस्त्र अधिनियम के कुल छह केस दर्ज हैं, जबकि ताहिर अली के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं।