फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Investigation begins into the matter of purchasing medicines from the market

Raebareli News: बाजार से दवा खरीदने के मामले की जांच शुरू

Wed, 26 Mar 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 26 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Investigation begins into the matter of purchasing medicines from the market
रायबरेली। जिला अस्पताल में मरीजों को बाजार से दवाएं व जांच लिखने के मामले की जांच शुरू हो गई। डीएम के स्तर से गठित तीन सदस्यीय कमेटी ने मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंचकर दस्तावेजों को खंगाला। ओपीडी व वार्डों में पहुंचकर मरीजों से पूछा कि डॉक्टरों ने बाजार से खरीदने के लिए दवा तो नहीं लिखी है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव के आदेश पर डीएम हर्षिता माथुर ने जांच के लिए एडीएम (न्यायिक) विशाल यादव, एसीएमओ डॉ. एके जैसल और वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. अल्ताफ हुसैन की जांच कमेटी गठित की है। कमेटी मंगलवार को ही जिला अस्पताल पहुंची। सबसे पहले कार्यालय में पहुंचकर रिटायर्ड कर्मचारियों के देयकों के भुगतान के संबंध में फाइलों को खंगाला।
विज्ञापन


काफी देर तक पत्रावलियों को चेक करने के बाद ओपीडी कक्षों के बाहर पहुंचकर मरीजों के परचों को देखा। मरीजों से बाजार से खरीदने के लिए दवा की परची के संबंध में भी पूछताछ की। इसके बाद वार्डों में भी पहुंचकर मरीजों का हाल जाना। एडीएम विशाल यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही डीएम को अपनी रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed