फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Internet and phone services to the non-state actors demolished

अराजकतत्वों ने ध्वस्त की इंटरनेट और फोन सेवा

Tue, 20 Oct 2015 11:40 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 20 Oct 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
वहीं विभागीय सूचनाओं का आदान-प्रदान भी बाधित है। इसकी रिपोर्ट मंगलवार को कोतवाली में दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

तहसील महराजगंज को आने वाली फोन लाइनें सोमवार रात तहसील के पास ही काट दी गईं।

इससे एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के कक्षों की इंटरनेट और फोन लाइन सेवा बंद हो गई। इसके चलते जिले और शासन स्तर से सूचनाओं का अदान-प्रदान नहीं हो पा रहा है।

वहीं जनसुविधा केंद्र में भी काम-काज ठप हो गए। जिससे मंगलवार को आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र नहीं बन पाए। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


एसडीएम मोतीलाल यादव के निर्देश पर नायब नाजिर अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने कोतवाली में अराजकतत्वों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल कुलदीप तिवारी का कहना है कि केबल क्षतिग्रस्त करने वाले लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed