फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Interest of Rs 387 crore will be waived for 3.50 lakh consumers

Raebareli News: 3.50 लाख उपभोक्ताओं का 387 करोड़ रुपये ब्याज होगा माफ

Sun, 30 Nov 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 30 Nov 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Interest of Rs 387 crore will be waived for 3.50 lakh consumers
रैली निकालकर बिजली बिल राहत योजना की जानकारी देते कर्मचारी व अ​भियंता।
रायबरेली। रायबरेली जोन के अंतर्गत रायबरेली और उन्नाव जिले के करीब साढ़े तीन लाख उपभोक्ताओं के लिए प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई बिजली बिल राहत योजना वरदान साबित होगी। योजना के तहत उपभोक्ताओं के बकाया बिजली के बिल पर लगा 387 करोड़ रुपये का ब्याज माफ होगा।
विज्ञापन


यही नहीं पहले चरण में पंजीकरण कराने पर मूलधन पर 25 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी। योजना का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ता एक दिसंबर से पहले चरण के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। पावर कॉर्पोरेशन की ओर से योजना का प्रचार-प्रसार कराने के साथ योजना के लिए चयनित उपभोक्ताओं को नोटिस वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन


रायबरेली और उन्नाव जिले के करीब साढ़े तीन लाख उपभोक्ताओं के ऊपर 924 करोड़ रुपया बिजली बिल बकाया है। इसमें करीब 387 करोड़ रुपये का ब्याज लगा है। कई साल से बिजली का बकाया नहीं जमा करने वाले उपभोक्ताओं के लिए यह योजना कारगर साबित होगी। योजना का लाभ उपभोक्ता तीन चरणों में उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में रजिस्ट्रेशन कराने वाले उपभोक्ताओं के बिजली बिल पर लगा ब्याज पूरा माफ होगा। इस योजना का दूसरा चरण एक जनवरी 2026 से शुरू होगा। इसमें रजिस्ट्रेशन कराने वाले उपभोक्ताओं का बिजली बिल में लगा ब्याज तो माफ होगा, लेकिन मूल धन में 20 फीसदी ही छूट मिलेगी। तीसरा चरण एक से 28 फरवरी के बीच चलेगा। इस दौरान रजिस्ट्रेशन कराने वाले बिजली उपभोक्ताओं का शत-प्रतिशत ब्याज माफ होगा, वहीं मूलधन में 15 फीसदी ही छूट दी जाएगी।

संविदाकर्मी, अभियंता गांव-गांव कर रहे प्रचार
करोड़ों रुपये बकाया राजस्व जमा कराने के लिए पावर कॉर्पोरेशन के संविदाकर्मी और अभियंता गांव-गांव प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। रौतापुर के अवर अभियंता मनोज कुमार की अगुवाई में गांव-गांव लाउडस्पीकर से योजना का प्रचार प्रसार के साथ उपभोक्ताओं को पंफलेट बंटे जा रहे हैं। इसी तरह छतोह के विनोद कुमार, जगतपुर के चंद्रेश, रतापुर के यादुवेंद्र, भुएमऊ के अमन कुमार और सलोन के अवर अभियंता जेपी पटेल की अगुवाई में गांव-गांव उपभोक्ताओं को जागरूक कर रहे हैं।


पहले पंजीकरण कराने वालों को मिलेगा अधिक लाभ
योजना तीन चरणों में चलेगी। पहले चरण में पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को ज्यादा लाभ मिलेगी। वहीं दूसरे और तीसरे चरण में पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं के मूलधन में कम छूट दी जाएगी। इस वजह से उपभोक्ता समय से दो हजार रुपये जमा करके पंजीकरण कराकर सकते हैं।
-रामकुमार, मुख्य अभियंता रायबरेली जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed