{"_id":"67fd60f8f54d9f463605cac2","slug":"intercity-will-run-till-lucknow-from-today-raebareli-news-c-101-1-slko1034-131003-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: आज से लखनऊ तक दौड़ेगी इंटरसिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: आज से लखनऊ तक दौड़ेगी इंटरसिटी
Tue, 15 Apr 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली स्टेशन पर खड़ी लखनऊ-बनारस इंटरसिटी।
- फोटो : संवाद
रायबरेली। बनारस और लखनऊ के बीच फर्राटा भरने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस अब पहले की तरह दौड़ेगी। लखनऊ में प्लेटफार्म पर चल रहे काम की वजह से इस ट्रेन को 24 फरवरी से 14 अप्रैल तक रायबरेली तक ही चलाया जा रहा था। इससे यह ट्रेन रायबरेली से लखनऊ के बीच निरस्त थी।
बनारस से लखनऊ जाने वाली गाड़ी संख्या 15107 और लखनऊ से बनारस जाने वाली गाड़ी संख्या 15108 दौड़ती है। बनारस से आने वाली यह ट्रेन सुबह रायबरेली पहुंचती है और दोपहर में बनारस की ओर जाती है। लखनऊ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह और सात पर निर्माण कार्य होने के कारण इस ट्रेन का संचालन प्रभावित था। यह ट्रेन 24 फरवरी से 14 अप्रैल तक के लिए रायबरेली से लखनऊ के बीच निरस्त की गई थी।
इस वजह से यह गाड़ी लखनऊ जाने के बजाय रायबरेली में रोक ली जाती थी। यहीं से वापस बनारस जाती थी। इस ट्रेन से लखनऊ जाने और वहां से आने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही थी। अब यह ट्रेन पहले की तरह मंगलवार से लखनऊ तक दौड़ेगी। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि अभी कोई नया आदेश नहीं आया है, जिससे इंटरसिटी एक्सप्रेस लखनऊ तक चलाई जाएगी।