फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Intercity left three hours late

Raebareli News: तीन घंटे देर से रवाना हुई इंटरसिटी

Thu, 27 Mar 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 27 Mar 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Intercity left three hours late
रायबरेली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर ट्रेन के आने का इंतजार करते यात्री। - फोटो : संवाद
रायबरेली। प्रतापगढ़ जिले में दोहरीकरण कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इससे बुधवार को ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा। लखनऊ-बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन घंटे देर से चलाई गई। नई दिल्ली से आने वाली काशी विश्वनाथ की लेटलतीफी ज्यादा होने के कारण दूसरे रास्तों से चलाई गई।
विज्ञापन


लखनऊ और बनारस के बीच दौड़ने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस पिछले महीने से ही लखनऊ से रायबरेली के बीच निरस्त है। यही वजह है कि यह ट्रेन बनारस और रायबरेली के बीच दौड़ रही है। प्रतापगढ़ में चल रहे काम की वजह से बुधवार को बनारस-लखनऊ इंटरसिटी करीब ढाई घंटे विलंब से रायबरेली स्टेशन पहुंची। दोपहर में लखनऊ-बनारस इंटरसिटी को रवाना होना चाहिए था, लेकिन प्रतापगढ़ में देर तक काम चलने के कारण यह ट्रेन तीन घंटे विलंब से शाम को रवाना की गई।
विज्ञापन


नई दिल्ली से बनारस जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस मंगलवार की रात आने के बजाए सवा नौ घंटे देरी से बुधवार को सुबह पहुंची। लेटलतीफी की वजह से इस ट्रेन को रायबरेली के बाद प्रतापगढ़ के रास्ते नहीं भेजा जा सका। यह ट्रेन दूसरे रास्ते से बनारस भेजी गई। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले में चल रहे काम की वजह से बनारस इंटरसिटी को तीन घंटे देर से चलाया गया, वहीं काशी विश्वनाथ भी काफी लेट होने के कारण दूसरे रास्ते से दौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों की लेटलतीफी से जूझते रहे यात्री
रायबरेली। जिले से होकर गुजरी ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों को परेशान किया। बुधवार को लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर साढ़े तीन घंटे, दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस, बनारस-देहरादून जनता मेल दो घंटे, देहरादून-बनारस जनता मेल, टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, मुंबई-प्रतापगढ़ उद्योग नगरी एक्सप्रेस सवा घंटे, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस, प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे, सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस, भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस पौन घंटे विलंब से आई।


मंगलवार की रात बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पौने सात घंटे, कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने दो घंटे, बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस, प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर आधे घंटे विलंब से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि सभी ट्रेनें पिछले स्टेशनों लेट होने के कारण यहां देर से पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed