फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Inspector dies of heart attack

दरोगा की हार्ट अटैक से मौत

Thu, 08 Aug 2019 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Inspector dies of heart attack
रायबरेली। यूपी 100 में तैनात एक दरोगा अमित शर्मा की बुधवार सुबह हाईअटैक से मौत हो गई। पत्नी ने आरोप लगाया कि उनके पति बीमार थे। अवकाश मांग रहे थे, लेकिन उन्हें छुट्टी नहीं दी गई। यदि छुट्टी मिल जाती तो उनकी जान बच जाती। मूलरूप से प्रयागराज जिले के नैनी के रहने वाले अमित शर्मा यहां पुलिस लाइंस स्थित यूपी 100 कार्यालय में दरोगा पद पर तैनात थे। परिवार समेत इंदिरा नगर में रहते थे। उनकी पत्नी इंद्रमती शर्मा राही ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल सैदनपुर में शिक्षिका के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन

पत्नी इंद्रमती शर्मा का आरोप है कि उनके पति बीमार चल रहे थे। छुट्टी लेकर हरिद्वार जाना चाहते थे। पुलिस अफसरों से लेकर यूपी 100 में तैनात अधिकारियों से छुट्टी मांगी, लेकिन अवकाश देेने से इंकार कर दिया गया। यदि अवकाश मिल जाता तो उनके पति की जान बच जाती। मां राधा शर्मा का आरोप है कि उत्पीड़न की वजह से उनके बेटे की जान गई है।
विज्ञापन

ड्यूटी बराबर ली जाती है। बावजूद बीमार होने पर छुट्टी देने में आनाकानी की जाती है। मृतक अपने पीछे आठ वर्षीय बेटी पालक्षी शर्मा को छोड़ गए हैं। सदर कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करा दरोगा का शव गांव भेजा जा रहा है, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी 100 प्रभारी अमरनाथ यादव ने बताया कि वर्ष 2013 बैच के दरोगा अमित शर्मा को ब्लड प्रेशर आदि की समस्या थी। रात दो बजे तक उन्होंने घर पर मूवी भी देखी थी। सुबह हार्टअटैक पड़ा था। जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। जानकारी होने पर हम सब मौके पर पहुंचे। अवकाश न मिलने जैसी कोई बात नहीं थी।

एसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि हार्टअटैक के चलते दरोगा अमित शर्मा की मौत हुई है। पूरा पुलिस विभाग दुख की इस घरी में पीड़ित परिवार के साथ है। पीड़ित परिवार की विभाग पूरी मदद करेगा। कोई भी छुट्टी लेना आता है तो विभाग में उसे छुट्टी दी जाती है। मृतक दरोगा ने छुट्टी मांगी थी और उन्हें छुट्टी नहीं मिली, इसकी जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो इसे दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed