{"_id":"63e3f2d62e246c74cf0978f6","slug":"injuries-found-at-five-places-including-the-head-raibaraily-news-c-13-1-80950-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: सिर समेत पांच जगहों पर मिले चोटों के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: सिर समेत पांच जगहों पर मिले चोटों के निशान
Thu, 09 Feb 2023 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 09 Feb 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। पैसों के लेनदेन में हुई हरचंदपुर के युवक की हत्या के मामले में गुरुबख्शगंज पुलिस ने बुधवार को एक और आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल पीछे भेज दिया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर समेत शरीर पर पांच जगहों पर चोटों के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह इन्हीं चोटों को बताया गया है।
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के सोहाईबाग निवासी अभय प्रताप सिंह (28) पुत्र अजय प्रताप सिंह कृषि वानिकी समिति मलिकमऊ चौैबारा में लकड़ी कटाने का काम करता था। पैसों के लेनदेन में उसकी हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने अभय के मामा चकसुंडा निवासी राजकुमार सिंह उर्फ धीरेंद्र, बड़ा पूरा निवासी दीपक सिंह, बल्दूपुर गांव निवासी शशांक सिंह और मलिकमऊ चौबारा निवासी कमलाकांत सिंह उर्फ मोनू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। इस मामले में सोमवार को पुलिस ने शशांक को पकड़ लिया था, जबकि मंगलवार को राजकुुमार और दीपक सिंह भी हत्थे चढ़ गए थे।
सीओ लालगंज महिपाल पाठक व गुरुबख्शगंज थानेदार इंद्रपाल सिंह ने बुधवार को चौथे हत्या आरोपी कमलाकांंत को भी दबोच लिया। गुरुबख्शगंज थानेदार के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जिक्र है कि चोट लगने से खून अधिक बह गया और युवक की मौत हो गई। सीओ ने पूछताछ में कुबूला है कि पैसों के लेनदेन में विवाद हुआ था। विवाद में गिरने से अभय की मौत हो गई। पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मामा-भांजे के रिश्ते को किया जा रहा कलंकित
मामा राजकुमार से जब घटना के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि मामा-भांजे के रिश्ते को कलंकित किया जा रहा है। 22 साल से भांजे के साथ मेरा नाता था। मैं कैसे भांजे की हत्या कर सकता हूं। सड़क हादसे में भांजा घायल हुआ था। यदि मैं हत्या करता तो उसे जिला अस्पताल के बाद लखनऊ ट्रॉमा सेंटर क्यों ले जाता। मुझे साजिशन फंसाया जा रहा है।