फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Inferior mustard oil and khoya being sold in the market, adulterated with yellow colour and foreign fat

Raebareli News: बाजार में बिक रहा घटिया सरसों तेल व खोवा, यलो कलर व फॉरेन फैट की मिलावट

Sun, 21 Sep 2025 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Inferior mustard oil and khoya being sold in the market, adulterated with yellow colour and foreign fat
रायबरेली। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जांच में सरसों के तेल और खोवा में मिलावट मिली है। प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद खाद्य कारोबारियों के खिलाफ एसीजेएम कोर्ट में मुकदमे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले में नोटिस दिया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने सतांव क्षेत्र के कोरिहर स्थित प्रमोद कुमार की दुकान से खुले में रखे सरसों तेल का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था। जांच में सरसों तेल में बटर यलो कलर मिला। इसे खाने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसके अलावा शहर के पीएसी के सामने संचालित विनय टी स्टाल से खोवा का नमूना भरा भरा था। जांच में खोवा में फारेन फैट मिलने के बाद उसे भी सेहत के लिए खतरनाक घोषित किया गया है। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने के बाद सरसों तेल के विक्रेता प्रमोद कुमार व विनय टी स्टाल के संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। दोनों के खिलाफ एसीजेएम कोर्ट में मुकदमे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शुरू की मुकदमे की प्रक्रिया
विधि विश्लेषक प्रयोगशाला की जांच में सरसों तेल और खोवा का नमूना असुरक्षित घोषित किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य कारोबारियों को नोटिस देने के साथ ही एसीजेएम कोर्ट में मुकदमे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

डॉ. सीआर प्रजापति, अभिहित अधिकारी एफएसडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed