{"_id":"6117f7538ebc3ee0871148fb","slug":"independence-day-raibaraily-news-lko59137326","type":"story","status":"publish","title_hn":"जश्न-ए-आजादी का दिखा उल्लास, बिजली की झालरों से रोशन इमारतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जश्न-ए-आजादी का दिखा उल्लास, बिजली की झालरों से रोशन इमारतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। हर ओर जश्न-ए-आजादी का उल्लास दिखा। तिरंगे के रंग में जिला रंगा नजर आया। रविवार को स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
राष्ट्रीय पर्व की पूर्व संध्या पर शनिवार को सभी सरकारी व निजी इमारतें बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से रोशन थीं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को सुबह आठ बजे सभी सरकारी और गैर सरकारी भवनों पर तिरंगा फहरेगा।
कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को माल्यार्पण तथा सम्मान कार्यक्रम होगा। पुलिस लाइंस में भी एसपी की मौजूदगी में ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दोपहर एक बजे से दो बजे तक जिला अस्पताल में असहाय, गरीब, निर्बल व कुष्ठ रोगियों में फल वितरण कराए जाएंगे।
विज्ञापन
आजादी का जश्न मनाने के लिए हर ओर उल्लास है। जश्न की पूर्व संध्या पर शनिवार को जिलेभर में सरकारी भवनों, ऐतिहासिक इमारतें, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों की प्रतिमाओं को सजाया गया। बिजली की झालरें लगाईं गईं, जिससे सभी स्थल रोशनी से जगमगा उठे।
मुंशीगंज स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सई तट पर दीपदान हुआ। शहर के सुपर मार्केट, घंटाघर चौराहा, जिला अस्पताल चौराहा, बस स्टेशन चौराहा, सिविल लाइंस समेत अन्य स्थानों पर बैनर, टोपी, तिरंगे से बाजार पटा रहा।
अभिभावकों संग पहुंचे बच्चों ने बैनर, टोपी व तिरंगे की खरीदारी की। कोरोना को देखते हुुए सभी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आजादी का जश्न मनाने का निर्णय लिया।
शहर ही नहीं, देहात क्षेत्रों में भी आजादी के जश्न को लेकर लोगों ने खूब तैयारी की है। कलेक्ट्रेट से लेकर सभी स्थानों पर झंडारोहण किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
होटलों और ढाबों की चेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो, इसके लिए पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देश पर शनिवार की रात शहर से लेकर कस्बों के होटल व ढाबों की चेकिंग की। चेकिंग करके जानने का प्रयास किया गया कि कहीं पर संदिग्ध व्यक्ति तो नहीं छिपे हैं। इसके अलावा वाहन चेकिंग कराई गई। एसपी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। समस्त सीओ व थानेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्रों पर सुरक्षा पर पैनी नजर रखें। किसी तरह की गड़बड़ न होने पाएं।