फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   incounter

पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश दबोचा, दो मौके से भागे

Thu, 29 Jul 2021 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
incounter
मुठभेड़ में घायल बदमाश की बरामद बाइक। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो साथी चकमा देकर भाग निकले। पुलिस की मानें तो यह गैंग लूट की वारदातों को अंजाम देता है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक श्लोक कुुमार ने बताया कि बुधवार रात डलमऊ क्षेत्र के कठघर के पास बदमाशों के छिपे होने की सूचना मिली थी। एसओजी टीम प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी, सर्विलांस टीम प्रभारी राम आशीष उपाध्याय, भदोखर थानेदार पंकज तिवारी, डलमऊ कोतवाल राजेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

जवाबी फायरिंग में पुलिस ने एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी भाग निकले। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुरखेड़ा गांव निवासी मनोज कुमार है। इसके पास से पिस्टल बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी मनोज और उसके साथियों ने डलमऊ और भदोखर में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। आरोपी के पास से लूटे गए 10 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। एक बाइक भी कब्जे में ली गई है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मनोज के खिलाफ पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फरार दो बदमाशों की धरपकड़ के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed