{"_id":"5805216c4f1c1b716b703092","slug":"including-teens-two-killed-in-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में किशोर समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में किशोर समेत दो की मौत
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Tue, 18 Oct 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज कोतवाली क्षेत्र और शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को हुईं सड़क दुर्घटनाओं में किशोर व युवक की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को लालगंज सीएचसी लाया गया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के रामलीला मैदान निवासी मो. सफीक (14) पुत्र मो. अनीस साइकिल से करुणा बाजार चौराहे की ओर गया था। वापस आते समय पोस्ट ऑफिस के पास सामने से आ रही बाईक संख्या यूपी 32 ईएक्स 4174 ने जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों उसे सीएचसी ले गये। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
डांड़ि मजरे लोदीपुर उतरावां गांव निवासी संतराम साइकिल से घर जा रहा था। दीपेमऊ गांव के मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह और बाइक सवार मदुरी निवासी अरविंद कुमार घायल हो गए।
इसके अलावा मदुरी मजरे मुबारकपुर निवासिनी आशना श्रीवास्तव, घोसियाना निवासी राजकुमार, चांदा निवासी शिवशंकर भी मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां आशना की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इन्हौना प्रतिनिधि के अनुसार शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अंगुरी गांव निवासी मनोज कुमार यादव (24) पुत्र बद्री प्रसाद यादव अमेठी स्थित एक निजी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। सोमवार सुबह बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था।
इंटरनेशनल ढाबा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे मनोज दूर जा गिरा और घायल हो गया। इससे पहले कि उसे अस्पताल पहुंचाया जाता, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान आसपास के लोगों का मजमा लग गया।
मौके पर पहुंचे परिवारीजनों में युवक की मौत से कोहराम मच गया। इन्हौंना चौकी इंचार्ज बाढू यादव ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।