फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Inauguration of six plants will get 3055 liters of oxygen per minute

छह प्लांटों का उद्घाटन, प्रति मिनट मिलेगी 3055 लीटर ऑक्सीजन

Thu, 07 Oct 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of six plants will get 3055 liters of oxygen per minute
रायबरेली। कोरोना की संभावित तीसरी लहर में अब ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की जान नहीं जाएगी। प्रधानमंत्री केयर फंड से एम्स के साथ ही जिला महिला और पुरुष अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट ने बृहस्पतिवार से ऑक्सीजन उत्पादन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

करीब 3055 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) की क्षमता का ऑक्सीजन उत्पादन करने वाले जिले में छह प्लांटों का उद्घाटन विधायकों ने बृहस्पतिवार को किया। इसमें एम्स व जिला अस्पताल में एक-एक हजार एलपीएम और जिला महिला अस्पताल में 500 एलपीएम की क्षमता के प्लांट लगाए गए हैं। रेलकोच कारखाना में भी 180 व 45 एलपीएम के दो प्लांटों का शुभारंभ किया गया है। सीएचसी रोहनियां में भी 330 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में पीएम केयर फंड से स्थापित देश के सभी ऑक्सीजन प्लांटों का बृहस्पतिवार को उत्तराखंड से वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। इसी क्रम में जिला महिला अस्पताल में 500 एलपीएम की क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ सदर विधायक अदिति सिंह ने किया। सदर विधायक ने महिला अस्पताल को हर बेड तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए पाइप लाइन के लिए निधि से 50 लाख रुपये पहले ही दिए थे। पाइप लाइन बिछाने का काम भी लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स में बछरावां विधायक राम नरेश रावत ने एक हजार एलपीएम की क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर एम्स के अधिकारियों के साथ सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। एम्स में ऑक्सीजन के उत्पादन का काम शुरू करा दिया गया है। सरेनी विधायक धीरेंद्र सिंह ने रेल कोच में 50-50 एलपीएम की क्षमता के दो ऑक्सीजन प्लांटों का शुभारंभ किया। हालांकि एक प्लांट पहले ही मरीजों को ऑक्सीजन दे रहा है।
जिला पुरुष अस्पताल में एमएलसी दिनेश सिंह, डीएम वैभव श्रीवास्तव ने एक हजार एलपीएम ऑक्सीजन उत्पादन की क्षमता के प्लांट का शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि जिले में छह ऑक्सीजन प्लांट संचालित हो गए हैं, जिनमें जिला चिकित्सालय व एम्स में एक-एक हजार एलपीएम की क्षमता, महिला अस्पताल में 500 एलपीएम की क्षमता, रेलकोच के एल-2 अस्पताल में 180 व 45 एलपीएम की क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट शुरू कराए गए हैं। रोहनियां में 330 एलपीएम ऑक्सीजन उत्पादन की क्षमता वाला ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण हो चुका है।

सीएमएस को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के आदेश
डीएम वैभव श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी में आए मरीजों से बात की। सीएमएस को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के आदेश दिए। जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर वार्डबॉय तैनात करने के आदेश दिया। परिसर में आई हेल्प डेस्क की स्थापना की जाए, जिससे आने वाले मरीजों को डॉक्टर व संबंधित बीमारियों के वार्डों की जानकारी मिल सके। कैशलेस इलाज से संबंधित बनाए गए गोल्डन कार्ड के बारे में भी जानकारी ली। डीएम ने टेली मेडिसिन सेंटर का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed