फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   In a love affair, close friends killed the young man

Raebareli News: प्रेम प्रसंग में करीबियों ने ही युवक काे माैत के घाट उतारा

Wed, 19 Mar 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 19 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
In a love affair, close friends killed the young man
सतांव (रायबरेली)। सुरेंद्र हत्याकांड में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। शुरुआती जांच में पाया गया है कि युवक के करीबियों ने ही प्रेम-प्रसंग को लेकर उसकी हत्या की है। घटना में शामिल आरोपियों के नाम की पहचान भी हो गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी करने के बाद ही पुलिस वारदात का पर्दाफाश करेगी।
विज्ञापन


गुरुबख्शगंज इलाके के रामनगर मजरे पोरई निवासी सुरेंद्र उर्फ लाला (25) की हत्या रविवार को उस समय की गई थी, जब वह बिना बताए ही घर से निकला था। सुरेंद्र मजदूरी करता था। मां राजकुमारी की तहरीर पर गुरुबख्शगंज थाने में अज्ञात में हत्या का केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर युवक की हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। वारदात के खुलासे के लिए गुरुबख्शगंज पुलिस के अलावा एसओजी व सर्विलांस टीम लगाई गई है। संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सुरेंद्र का किसी महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिन लोगों ने हत्या की है, सुरेंद्र की उनसे पहले से ही पहचान थी। ऐसे में करीबियों ने ही फोन करके सुरेंद्र को अपने पास बुलाया था। आरोपियों ने गला दबाकर सुरेंद्र की हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को पेड़ के नीचे फेंक दिया था। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि युवक की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ ठोस सबूत लगे हैं। प्रेम-प्रसंग को लेकर युवक की हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। पूरी पड़ताल के बाद ही घटना खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed