फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Illegal furnaces of liquor blazing in Lalganj-Gurbakhshganj area

लालगंज-गुरुबख्शगंज क्षेत्र में धधक रही शराब की अवैध भट्ठियां

Tue, 26 Oct 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Illegal furnaces of liquor blazing in Lalganj-Gurbakhshganj area
रायबरेली। लालगंज और गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार और मिट्टी खनन के खिलाफ मंगलवार को आवाज उठाई। किसानों ने डीएम को ज्ञापन देकर लालगंज और गुरुबख्शगंज थानेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही आरोप लगाया कि दोनों थाना क्षेत्रों में पुलिस की मिलीभगत से शराब बनाई जा रही है।
विज्ञापन

जहरीली शराब पीने से किसी की भी जान सकती है। शिकायत के बाद भी मामले में कार्रवाई नहीं की जा रही है। एक मामले में सीओ तक ने फर्जी रिपोर्ट तक लगा दी।
मामले को संज्ञान में नहीं लिया गया तो अगले माह आठ नवंबर से अनशन शुरू किया जाएगा। डीएम ने प्रकरण में कार्रवाई कराने के निर्देश दिए हैं।
उत्तर प्रदेश किसान सभा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, रामचंद्र वर्मा, राधेश्यम तिवारी आदि ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन के जरिये पदाधिकारियों ने डीएम को बताया कि गुरुबख्शगंज क्षेत्र के शाहपुर बाजार, बसहा नाले की बाजार, मोती का पुरवा बाजार, चिलौला भंगरिया, पूरे बढईन, सरैया, कोरिहर और लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सीतारामपुर, अचाकापुर, बेलहटा, नरतपगंज, रौसी बाजार, भवानीपुर, अदीलाबाद, अचाकापुर, बेलहटा, नरपतगंज बाजार आदि जगहों पर अवैध शराब की भट्ठियां धधक रही हैं।
विज्ञापन

अवैध शराब के कारोबार के नाम पर हर साल पुलिस लाखों की धन उगाही करती है। पदाधिकारियों का कहना है कि यह सब कारोबार थानेदारों की मिलीभगत से हो रहा है।
इसके अलावा मिट्टी खनन भी तेजी से कराया जा रहा है। पदाधिकारियों ने डीएम को बताया कि क्षेत्र से जल्द अवैध शराब का कारोबार और मिट्टी खनन का कार्य बंद नहीं हुआ तो आठ नवंबर को कलेक्ट्रेट परिसर में अनशन शुरू किया जाएगा। डीएम ने पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि प्रकरण की जांच कराकर उचित कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भदोखर क्षेत्र में भी बन रही शराब
भदोखर क्षेत्र में भी अवैध शराब और मिट्टी खनन का धंधा तेजी के साथ हो रहा है। किसानों ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई करने की मांग की। किसानों ने कहा है कि भदोखर थानेदार और एम्स मुंशीगंज चौकी प्रभारी की मिलीभगत के चलते क्षेत्र में अवैध शराब बनाने के साथ ही मिट्टी खनन का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है।

मिट्टी खनन के चलते जिस रास्ते से ट्रैक्टर-ट्रालियां गुजरती हैं, उससे किसानों की फसलों को नुकसान होता है। कई बार शिकायत करने के बाद भी थानेदार और एम्स चौकी इंचार्ज कार्रवाई नहीं करते हैं। किसानों ने एसपी से जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed