{"_id":"58efc6be4f1c1bbc7fcf75e6","slug":"if-you-do-not-listen-to-the-headpump-then-call-the-phone-in-the-control-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप खराब होने पर प्रधान न सुने तो कंट्रोल रूम में मिलाइए फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप खराब होने पर प्रधान न सुने तो कंट्रोल रूम में मिलाइए फोन
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 14 Apr 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
water
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आपके घर के पास लगा हैंडपंप खराब है और प्रधान आपकी शिकायत अनसुना कर रहे हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। बस कंट्रोल रूम में फोन मिलाइए और फिर ठीक हो जाएगा आपका हैंडपंप। गर्मी में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को पेयजल संकट से राहत दिलाने के लिए कंट्रोल रूम खोल दिया गया है। कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों को तीन दिन के अंदर निस्तारण करना होगा। ऐसा न करने वाले प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है।
गर्मी की तपिश बढ़ती जा रही है। इससे लोगों के होंठ सूख रहे हैं। अक्सर देखा जाता है कि हैंडपंप खराब होने की सूचना पर ग्राम पंचायतों की ओर से हैंडपंप ठीक कराने में मनमानी की जाती है। प्रधान चहेतों के घर के पास लगे हैंडपंपों को ठीक कराने का अधिक महत्व देते हैं। गर्मी में पानी की संकट से लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े, इसके लिए सीडीओ हरीराम की ओर से जिला विकास कार्यालय विकास भवन में कंट्रोल रूम स्थापित करा दिया गया है।
इसका नंबर 0535-2203309 है। यदि हैंडपंप खराब है तो इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति शिकायत कर सकता है। सीडीओ का कहना है कि शिकायत के तीन दिन के अंदर ग्राम पंचायतों को हैंडपंपों को ठीक करना होगा। लापरवाही बरतने वाले प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।