फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   If the bridge is not repaired soon, business will be ruined

Raebareli News: पुल की जल्द नहीं कराई मरम्मत तो चौपट होगा कारोबार

Mon, 11 Aug 2025 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
If the bridge is not repaired soon, business will be ruined
लालगंज (रायबरेली)। गेगासों में बना गंगा पुल की मरम्मत के लिए आवाज उठने लगी है। लोगों का कहना है कि यदि पुल जल्द नहीं बना तो कारोबार पूरी तरह से चौपट हो जाएगा। लोगों ने राजनीतिक दलों से सक्रिय कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

होटल संचालक राजन त्रिवेदी ने कहा कि पुल जर्जर होने से भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। अब यहां से सिर्फ बाइक और थ्रीव्हीलर ही निकल पा रहे हैं। इससे ग्राहक भी कम आ रहे हैं। पहले फतेहपुर से रोजाना 25 पिकअप हरी सब्जियां लालगंज आती थीं, अब व्यापारी सीधे रायबरेली मंडी का रुख कर रहे हैं, क्योंकि रास्ता 25 किमी. लंबा हो गया है और लागत बढ़ गई है।
विज्ञापन

बेहटा ग्राम सभा के प्रधान भैरो सिंह ने इसे बेहद महत्वपूर्ण पुल बताते हुए सत्ता और विपक्ष के राजनीतिक दलों से पुल मरम्मत कराए जाने की मांग की है। कहा मौरंग, गिट्टी, सीमेंट, सरिया जैसी निर्माण सामग्री के दाम भी तेजी से बढ़ गए हैं, जिससे भवन निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पुल बंद होने से लालगंज, गोंडा, बाराबंकी, हैदरगढ़, बांदा, टांडा, हमीरपुर और चित्रकूट सहित कई जिलों का संपर्क बाधित हो गया है। गंभीर मरीजों को फतेहपुर या लखनऊ ले जाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेता धर्मेंद्र धाकड़, कांग्रेस नेता कमल सिंह चौहान ने पुल मरम्मत की मांग की है। कहा कि एक महीने से पुल से आवागमन बंद है। इसकी मरम्मत कम कराई जाएगी। इसकी जानकारी अधिकारियों को भी नहीं है। भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष और ट्रांसपोर्ट व्यवसायी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुल से आवागमन बंद होने से ट्रक संचालकों को नुकसान हो रहा है और कई लोगों ने घाटे के चलते ट्रक खड़े कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed