फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   If EVMs malfunction, the public will decide for itself: Rahul

ईवीएम गड़बड़ हुई तो जनता खुद करेगी फैसला : राहुल

Wed, 09 Sep 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 09 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
If EVMs malfunction, the public will decide for itself: Rahul
हलोर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के स्वागत के लिए खड़ी बालिकाएं।
रायबरेली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार रात सराफा व्यवसायियों के साथ संवाद के दौरान केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। जीएसटी को सरल करने के लिए संसद में सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। इस बार के चुनाव में यदि ईवीएम में गड़बड़ी हुई तो जनता खुद फैसला करेगी। युवा पहले ही सड़कों पर उतर चुका है। उन्होंने कहा कि महंगाई से जनता परेशान है, लेकिन सरकार इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठा रही है।
विज्ञापन



राहुल गांधी ने रात करीब सात बजे शहर के प्रभुटाउन स्थित फाना त्रिवेदी के आवास पर सराफा व्यवसायियों के साथ बैठक की। सराफा संघ के उपाध्यक्ष नवीन अग्रवाल, संरक्षक फाना त्रिवेदी, महामंत्री दिलीप वर्मा समेत अन्य कारोबारियों ने उन्हें अपनी समस्याएं बताईं।
विज्ञापन



व्यवसायियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से एक साल तक लोगों से सोना नहीं खरीदने की अपील के बाद सराफा कारोबार में मंदी जैसे हालात हैं। इससे कारोबारियों के साथ उनसे जुड़े लोगों के सामने भी आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि यही स्थिति रही तो सराफा कारोबारियों को भी अनाज की लाइन में लगने की नौबत आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



राहुल गांधी ने कहा कि वह सराफा व्यवसायियों की चिंता से वाकिफ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अडानी और अंबानी को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है और अन्य कारोबारियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने सराफा व्यवसायियों की समस्याओं को सरकार के सामने रखने का आश्वासन दिया।



उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जीएसटी को सरल बनाया था, लेकिन भाजपा के सत्ता में आने के बाद इसे जटिल कर दिया गया। जीएसटी को सरल करने के लिए वह संसद में आवाज उठाएंगे। राहुल ने केंद्र सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया।

हलोर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के स्वागत के लिए खड़ी बालिकाएं।

हलोर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के स्वागत के लिए खड़ी बालिकाएं।

हलोर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के स्वागत के लिए खड़ी बालिकाएं।

हलोर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के स्वागत के लिए खड़ी बालिकाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed