फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ICT labs will be built in 32 council schools

Raebareli News: 32 परिषदीय विद्यालयों में बनेंगे आईसीटी लैब

Tue, 18 Mar 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 18 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
ICT labs will be built in 32 council schools
रायबरेली। जिले के 32 परिषदीय विद्यालयों में इनफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नॉलाजी (आईसीटी) लैब बनाई जाएगी। इन विद्यालयों में लैब बनाने के लिए कंप्यूटर और प्रिंटर के साथ ही सभी जरूरी फर्नीचर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इन संसाधनों की व्यवस्था इसी महीने के अंत तक पूरी करनी होगी, ताकि अप्रैल से शुरू होने वाले नए शिक्षा सत्र से छात्र-छात्राओं को लाभ मिल सके। इसके लिए करीब 5.36 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


जिन विद्यालयों में आईसीटी लैब बनाई जानी है, उन विद्यालयों का चयन वर्ष 2023-24 और 2024-25 में किया गया था। अब इन विद्यालयों में उपकरण और फर्नीचर उपलब्ध कराने के लिए बजट आया है। जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) दीपक कुमार ने बताया कि 100 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों में दो डेस्कटॉप कंप्यूटर, एक प्रिंटर, दो टेबल, चार चेयर, एक प्रिंटर स्टूल, 100 से 250 तक छात्र संख्या वाले स्कूलों में चार डेस्कटॉप कंप्यूटर, एक प्रिंटर, चार टेबल, आठ चेयर, एक प्रिंटर स्टूल व 250 से 700 छात्र संख्या वाले स्कूलों में सात डेस्कटॉप कंप्यूटर, एक प्रिंटर, सात टेबल, 14 चेयर, एक प्रिंटर स्टूल उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन




जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आईसीटी लैब बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मार्च के अंत तक आईसीटी लैब तैयार हो जाएगी। उपकरण व फर्नीचर की खरीद में मानकों और गुणवत्ता का पूरा ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन विद्यालयों में बनेगी आईसीटी लैब

छात्र संख्या 100 से 250 तक वाली श्रेणी में 25 विद्यालय चयनित हुए हैं। इनमें सतांव विकास क्षेत्र का कंपोजिट विद्यालय स्वामीखेड़ा, कंपोजिट विद्यालय हाजीपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय रैली कल्यानपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय शेखरपुर, हरचंदपुर विकास क्षेत्र का कंपोजिट विद्यालय अघौरा, कंपोजिट विद्यालय हरचंदपुर, कंपोजिट विद्यालय रुकुनपुर, बछरावां विकास क्षेत्र का कंपोजिट विद्यालय कुंडौली, उच्च प्राथमिक विद्यालय भैरमपुर, सलोन विकास क्षेत्र का कंपोजिट विद्यालय बिंदागंज, महराजगंज विकास क्षेत्र का कंपोजिट विद्यालय मोन, कंपोजिट विद्यालय अनवरगंज, कंपोजिट विद्यालय कोटवा मदनिया, ऊंचाहार विकास क्षेत्र का उच्च प्राथमिक विद्यालय नगर पंचायत ऊंचाहार, उच्च प्राथमिक विद्यालय शुकरुल्लापुर, अमावां विकास क्षेत्र का उच्च प्राथमिक विद्यालय संदीराम, उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़ी खास, राही विकास क्षेत्र का उच्च प्राथमिक विद्यालय खुरहटी, डीह विकास क्षेत्र का उच्च प्राथमिक विद्यालय सादीपुर कोटवा, उच्च प्राथमिक विद्यालय बहुतई, खीरों विकास क्षेत्र का कंपोजिट विद्यालय बसिगवां, सरेनी विकास क्षेत्र का उच्च प्राथमिक विद्यालय नीबी, रोहनिया विकास क्षेत्र का उच्च प्राथमिक विद्यालय इटौरा बुजुर्ग, दीनशाह गौरा विकास क्षेत्र का उच्च प्राथमिक विद्यालय झरहा और नगर क्षेत्र का बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय रायपुर शामिल है।




इन स्कूलों का भी हुआ चयन

छात्र संख्या 100 से कम वाले में सिर्फ एक स्कूल शामिल है, जो रोहनिया विकास क्षेत्र का कंपोजिट विद्यालय रसूलपुर है। इसके अलावा छात्र संख्या 250 से 700 वाले में छह विद्यालय चयनित हुए हैं। इनमें सतांव विकास क्षेत्र का उच्च प्राथमिक विद्यालय बथुवा खास, महराजगंज विकास क्षेत्र का बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय हलोर, लालगंज विकास क्षेत्र का उच्च प्राथमिक विद्यालय लालगंज, सलोन विकास क्षेत्र का उच्च प्राथमिक विद्यालय धरई, ऊंचाहार विकास क्षेत्र का उच्च प्राथमिक विद्यालय कंदरावां, डीह विकास क्षेत्र का उच्च प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed