{"_id":"62c1bb9c9b7eb61ce3216f60","slug":"hospital-raibaraily-news-lko63797501","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर का इलाज कराने के नाम पर ले लिए 1.25 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर का इलाज कराने के नाम पर ले लिए 1.25 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। शहर में संचालित नर्सिंग होम में इलाज के नाम पर मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। एक ही ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें कैंसर का इलाज कराने के नाम पर मरीज से एक लाख 25 हजार रुपये ले लिए गए। बावजूद महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ।
यही नहीं महिला मरीज की जब हालत अधिक खराब हुई तो उसे इलाज के लिए लखनऊ भेज दिया गया। यही नहीं पैसा मांगने पर नर्सिंग होम संचालक ने पीड़ित परिवार के साथ गालीगलौज करते हुए जानमाल की धमकी दी।
पीड़ित परिवार ने एसपी को पत्र देकर मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मामले की जांच इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज को सौंपी गई है।
नसीराबाद के अब्दूमऊ गांव निवासी रामकिशुन ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि उसकी पत्नी शांति देवी की तबियत खराब थी।
वह पत्नी का इलाज कराने के लिए शहर के इंदिरा नगर स्थित फोनिक्स हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर पहुंचा। नर्सिंग होम संचालक ने बताया कि उसकी पत्नी को कैंसर हो गया है।
विज्ञापन
कैंसर का ऑपरेशन करने के नाम पर एक लाख 25 हजार रुपये जमा करा लिए गए। बाद में पत्नी की तबियत खराब होने पर इलाज के लिए लखनऊ भेज दिया।
लखनऊ में जांच की गई तो मुझे बताया गया कि रायबरेली स्थित नर्सिंग होम में उसकी पत्नी का जो ऑपरेशन किया गया था, उसमें एक मांस का टुकड़ा रह गया है। उसके अंदर छेद भी है। इससे उसकी पत्नी की जान जा सकती है।
आरोप है कि 16 जून को नर्सिंग होम संचालक के पास पहुंचा और इलाज के नाम पर लिए गए पैसे की मांग की। इस पर नर्सिंग होम संचालक ने गाली-गलौज करते हुए जानमाल की धमकी दी।
पीड़ित परिवार ने प्रकरण की जांच करके मामले में सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसपी के निर्देश पर मामले की जांच इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज को सौंपी गई है।
चौकी इंचार्ज ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। कोतवाल राघवन कुमार सिंह का कहना है कि जांच के बाद प्रकरण में कार्रवाई होगी। उधर, फोनिक्स हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के संचालक इरशाद का कहना है कि झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। ऐसा कुछ भी नहीं है।
पीड़िता के बयान दर्ज, जल्द हो सकती कार्रवाई
रायबरेली। शहर के इंदिरा नगर नेहरू नगर रोड स्थित नर्सिंग होम में इलाज में बरती गई लापरवाही से हुई महिला के मौत के मामले की जांच तेज हो गई है। सिटी मजिस्ट्रेट ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं। जल्द ही नर्सिंग होम संचालक के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर खेड़ा गांव निवासी पंकज बारी की पत्नी ज्ञानवती का गलत तरीके से नसबंदी ऑपरेशन कर दिया गया था, जिसके चलते उसकी मौत हो गई थी। महिला की मौत के मामले की जांच सिटी मजिस्ट्रेट कर रही हैं। सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा का कहना है कि पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। नर्सिंग होम संचालक के बयान भी जल्द दर्ज किए जाएंगे। जांच पूरी होने के बाद प्रकरण में कार्रवाई कराई जाएगी।