{"_id":"628fc73beea25737057e6053","slug":"hope-increased-for-overbridge-and-four-lane-road-near-aiims-raibaraily-news-lko6324056108","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स के पास ओवरब्रिज व फोरलेन सड़क की उम्मीद बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स के पास ओवरब्रिज व फोरलेन सड़क की उम्मीद बढ़ी
विज्ञापन
रायबरेली। मुंशीगंज कस्बे में प्रस्तावित ओवरब्रिज और करीब 700 मीटर सड़क को फोरलेन किए जाने की उम्मीद बढ़ गई है। एम्स के अधिशासी निदेशक प्रो. अरविं राजवंशी और रजिस्ट्रार समीर शुक्ला ने पूर्व में मुख्यमंत्री से मिलकर प्रस्ताव रखा था। लोक निर्माण विभाग ने करीब 70 करोड़ का स्टीमेट भी तैयार करकेे शासन को भेज दिया था। बजट मिलने के बाद जल्द ही दोनों काम आरंभ हो सकते हैं।
दरियापुर स्थित एम्स तक रोगियों और मुसाफिरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए मुंशीगंज कस्बे में रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण का कार्य प्रस्तावित किया गया था। इसके साथ ही मुंशीगंज-डलमऊ राजमार्ग के चौड़ीकरण करने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। व्यापारियों की शिकायत पर अधिकारियों की मुंशीगंज कस्बे के बीच से होते हुए रायबरेली-प्रयागराज हाईवे के बाईपास पर ओवरब्रिज को उतारने की सहमति बनी थी।
मुंशीगंज कस्बे में बनने वाले ओवरब्रिज का एक सिरा बाईपास पर जाकर मिलेगा तो दूसरा सिरा मुंशीगंज कस्बे से 350 मीटर दूरी पर गिरेगा। उसके आगे 700 मीटर राजमार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। फोरलेन होने वाली इस सड़क पर करीब 475 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका स्टीमेट लोक निर्माण विभाग ने भेजा था। इसी तरह ओवरब्रिज के निर्माण में 65 करोड़ रुपये का स्टीमेट भेजा गया था। उम्मीद है कि जल्द ही बजट मिलने के बाद यह काम शुरू हो जाएगा, जिससे एम्स पहुंचने वाले मरीजों की परेशानी कम हो जाएगी।
विज्ञापन
रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज और एम्स तक करीब 700 मीटर सड़क को फोरलेन कराने के लिए अधिशासी निदेशक मुख्यमंत्री से मिले थे। बजट की व्यवस्था होते ही दोनों काम पूरे होने से एम्स आने वाले मरीजों को सहूलियत मिलेगी। -समीर शुक्ला, रजिस्ट्रार/ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एम्स