फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Hit the mark in archery and shooting

Raebareli News: तीरंदाजी और शूटिंग में लगाया निशाना

Sun, 26 Jul 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 26 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Hit the mark in archery and shooting
नगर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय चक अहमदपुर में शनिवार को आयोजित जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगित
रायबरेली। नगर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय चक अहमदपुर में शनिवार को जिला स्तरीय तीरंदाजी और शूटिंग प्रतियोगिता कराई गई। इसमें विकास क्षेत्र स्तर पर चयनित टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन राही के खंड शिक्षा अधिकारी बृजलाल और व्यापारी नेता अतुल गुप्ता ने किया। समापन पर सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


तीरंदाजी प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग से जय को पहला, आकाश को दूसरा, किशन को तीसरा और सुप्रभात को चौथा स्थान मिला। बालिका वर्ग से इंडियन राउंड में अपेक्षा ने प्रथम, साजिया ने द्वितीय, सदफ ने तृतीय और अन्मया ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। रिकर्व राउंड में शिफा को पहला, महक को दूसरा, अरबिया को तीसरा और तसनिया को चौथा स्थान मिला।
विज्ञापन


बालक वर्ग से रिकर्व राउंड में अंकित प्रथम, कुलदीप द्वितीय, अभय तृतीय व रिषभ चतुर्थ और कंपाउंड राउंड में अमर प्रथम, श्रेयांश द्वितीय, प्रियांशु तृतीय व अविनाश चतुर्थ स्थान पर रहे। शूटिंग प्रतियोगिता में अंडर-14 बालिका वर्ग से साजिया को पहला, अरबिया को दूसरा और महक को तीसरा, जबकि पिस्टल में शिफा कुलसुम को पहला, सदफ सूफिया को दूसरा और अनन्या सोनकर को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीप साइड में अपेक्षा ने पहला, तसनिया ने दूसरा और साजिया बानो ने तीसरा स्थान बनाया। बालक वर्ग से आदित्य प्रथम, अभय द्वितीय और सैफ तृतीय रहे, जबकि पिस्टल में अमन ने प्रथम, शिवांशु ने द्वितीय और हिमांशु ने तृतीय स्थान बनाया। इस मौके पर रेनू शुक्ला, मो. शोएब, निरुपमा वाजपेयी, विवेक रावत, अजय वर्मा, राम केवल, परवेज अंसारी, रमजान आदि मौजूद रहे।

नगर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय चक अहमदपुर में शनिवार को आयोजित जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगित

नगर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय चक अहमदपुर में शनिवार को आयोजित जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed