{"_id":"619002db2b57ea21421bd919","slug":"highway-raibaraily-news-lko604298516","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर मुसाफिरों की सुरक्षा पर रहेगी तीसरी आंख की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर मुसाफिरों की सुरक्षा पर रहेगी तीसरी आंख की नजर
विज्ञापन
24-रायबरेली में शनिवार को रायबरेली-लखनऊ हाइवे पर डिडौली के पास लगाया गया सीसीटीवी कैमरा।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। लखनऊ से रायबरेली सफर करने वाले मुसाफिरों की सुरक्षा पर अब तीसरी आंख की नजर रहेगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की ओर से हाईवे पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। एनएचएआई हाईवे पर सीसीटीवी कैमरे लगवा रही है। रायबरेली से सीसीटीवी कैमरे लगवाने की शुरुआत कर दी गई है। खास बात ये है कि हाईवे पर अपराध रोकने के लिए 70 हाई फ्रीक्वेंसी के कैमरे लगवाए जाएंगे। यह कैमरे 30 फिट के पोल पर लगाए जाएंगे, ताकि घटना को अंजाम देने वालों की हर गतिविधि कैमरे में कैद हो सके। कैमरे लगवाने से राजमार्ग पर मनमाने तरीके से वाहन चलाने वाले लोगों पर भी शिकंजा कस सकेगा। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर रायबरेली से लखनऊ तक काफी समय से सीसीटीवी कैमरे लगवाने को लेकर प्रयास चल रहा था। हाईवे पर बढ़ते अपराध को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। हर एक किमी पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।
वारदात पर लगाम लगाने की कवायद
दरअसल राजमार्ग पर आएदिन वारदातें होती रहती हैं। खासकर लूट, डकैती और मारपीट की घटनाएं आएदिन होती रहती हैं। वारदातों को अंजाम देकर अपराधी भाग जाते हैं। सूचना पर पुलिस पहुंचती है, लेकिन उनकी पहचान न होने से अपराधी बच जाते थे। सीसीटीवी कैमरे में फुटेज कैद होने पर पुलिस को अपराधियों तक पहुंचना आसान होगा।
बनेगा हाईटेक मॉनीटरिंग सेंटर
हाईवे पर लगने वाले सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के लिए चुरुवा बार्डर स्थित टोल टैक्स के पास एक हाईटेक मॉनीटरिंग सेंटर बनेगा। यहीं से 24 घंटे सभी कैमरों पर नजर रखी जाएगी। कैमरे में कहीं पर कोई भी घटना देखती है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी जाएगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करेगी। साथ ही घटना की जानकारी होने पर एनएचएआई की टीम भी मौके पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
हाईवे पर बढ़ते अपराध और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए रायबरेली से लखनऊ तक सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। यह काम एक माह में पूरा करना है। सीसीटीवी कैमरे लगने से निश्चित तौर से हाईवे की सुरक्षा बेहतर हो जाएगी। टोल प्लाजा पर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। - एनएन गिरि, प्रबंधक, एनएचएआई