फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Heat wave wreaks havoc, streets deserted

Raebareli News: लू ने किया बेहाल, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Sat, 25 Apr 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 25 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Heat wave wreaks havoc, streets deserted
रायबरेली शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे पर शुक्रवार को चिलचिलाती धूप में इस तरह जातीं छात्राएं।  -स
रायबरेली। गर्मी के तेवर लोगों पर भारी पड़ रहे हैं। भीषण गर्मी ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। दोपहर के समय सड़क पर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं है। लू ने बेहाल कर दिया है। लोगों की हिम्मत नहीं पड़ती कि धूप का सामना कर सकें। अब रात में भी धीरे-धीरे गर्म हवा का असर होने लगा है, जिससे उमस बढ़ रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह आठ बजे से लू चलने लगी और दोपहर में यह अपने चरम पर रही। दो किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली और इसका असर यह रहा कि सड़क पर वही लोग दिखे, जिनको जरूरी काम था। बच्चों के स्कूल की छुट्टी दोपहर 12:30 बजे हुई तो वे भी लू का सामना करने को मजबूर हुए।
विज्ञापन


लोगों ने धूप से बचने के लिए अंगौछा, टोपी और छाता का सहारा लिया। गांवों में भी कोई घर के बाहर नहीं दिखा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि गर्म हवा चल रही है। लोग दोपहर के समय खुले में कम ही निकलें। इस समय लू का जोर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed