फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Heat and humidity ruined sleep

Raebareli News: गर्मी और उमस ने उड़ाई नींद

Tue, 10 Jun 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 10 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Heat and humidity ruined sleep
शहर में कड़ी धूप में इस तरह सिर छक कर निकलती छात्राएं।
रायबरेली। भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। हाल यह है कि न दिन को राहत है और न रात को सुकून की नींद मिल रही है। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप रही। धूप निकलने के साथ गर्म हवा भी चलने लगी। सुबह 11 बजे से ही सड़कों पर सन्नाटा रहा। बाजारों में कम लोग दिखे। दोपहर 12 बजे गर्म हवा ने लोगों को परेशान कर दिया। लोग पसीने से तरबतर रहे।
विज्ञापन


इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों के गलियारों में भी लोग नहीं दिखे। लगातार पड़ रही गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। लोग सुबह नौ बजे तक बाहर के जरूरी काम निपटा रहे हैं। कार्यालयों में भी लोग गर्मी से परेशान रहे। हर तरफ गर्मी की चर्चा रही। उमस अधिक होने से रात में भी राहत नहीं है। कूलर की हवा भी राहत नहीं दे रही है। नमी अधिक होने से कूलर की हवा से उमस हो रही है। इस कारण लोगों को उसे बंद करना पड़ता है।
विज्ञापन


अब हर किसी की निगाह आसमान पर लगी है। लोगों को उम्मीद है कि बारिश जल्दी होगी। मौसम विभाग का मानना है कि अभी मानसून आने में देर है। बीच बीच में हल्की फुहारों और तेज हवा चलने से राहत मिल सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री रहा तथा न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। तीन दिन गर्म हवा चलेगी और तापमान में बढ़त दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed