फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Hearing of the ongoing case against the cabinet minister now on 2

कैबिनेट मंत्री के खिलाफ चल रहे मुकदमे की सुनवाई अब 2 को

Sat, 28 Nov 2020 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hearing of the ongoing case against the cabinet minister now on 2
रायबरेली। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ चल रहे एक पुराने आपराधिक मामले में अब 2 दिसंबर को सुनवाई होगी। विशेष लोक अभियोजक संदीप कुमार सिंह की ओर से कोर्ट में दाखिल मुकदमा वापसी के प्रार्थना पत्र पर शुक्रवार को आपत्ति कर्ता के न आने पर सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

इस पर एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश विनोद कुमार बरनवाल ने आपत्ति का अवसर समाप्त करते हुए मामले में सुनवाई की अगली तारीख 2 दिसंबर तय कर दी।
गौरतलब है कि डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में करीब 33 साल पहले 30 जून 1987 को फायर सर्विस के तत्कालीन हेड कांस्टेबल रामस्वरूप उपाध्याय ने स्वामी प्रसाद मौर्य व कई अन्य लोगों के खिलाफ बलवा व हत्या करने की कोशिश आदि का आरोप लगाते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया था।
विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना तब हुई थी, जब मुकदमा वादी फायर सर्विस की गाड़ी से ड्राइवर राम शंकर श्रीवास्तव के साथ पेट्रोल पंप जा रहा था, तभी मुराईबाग चौराहे पर लोकदल (ब) के कार्यकर्ता सड़क जाम कर आंदोलन कर रहे थे। उस समय स्वामी प्रसाद मौर्य लोकदल (ब) के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक अदिति सिंह और बछरावां विधायक रामनरेश रावत के खिलाफ चल रहे दो अलग-अलग मामलों में शुक्रवार को गवाही नहीं हो सकी। गवाहों के न आने पर एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश विनोद कुमार बरनवाल ने दोनों मामलों में सुनवाई की अगली तारीख 21 दिसंबर तय कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed