{"_id":"67f96d48e16dfd0ea208a59e","slug":"head-master-molested-a-fifth-class-student-raebareli-news-c-101-1-slko1031-130816-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: हेड मास्टर ने की पांचवीं की छात्रा के साथ छेड़ख़ानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: हेड मास्टर ने की पांचवीं की छात्रा के साथ छेड़ख़ानी
Sat, 12 Apr 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। स्कूली बस में छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला थमा नहीं था कि शुक्रवार को एक और मामला प्रकाश में आया। एक हेड मास्टर ने पांचवीं की छात्रा के साथ छेड़खानी की। सहेली की शिकायत पर परिवार को घटना की जानकारी हुई। मां की तहरीर पर पुलिस ने हेड मास्टर के खिलाफ छेड़खानी करने और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने हेड मास्टर को दीवानी कचहरी स्थित पॉक्सो कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
मिल एरिया क्षेत्र की रहने वाली महिला के मुताबिक उनकी आठ वर्षीय बेटी कंपोजिट विद्यालय मैनूपुर में पांचवीं की छात्रा है। गांव की रहने वाली आठ वर्षीय बालिका भी बेटी के स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ाई करती है। नौ अप्रैल को स्कूल में छुट्टी हुई तो कसेहटी निवासी हेड मास्टर जगदीश त्रिवेदी ने उनकी बेटी व सहेली को रोक लिया। सहेली को पैसा देकर बिस्कुट लेने के लिए दुकान पर भेज दिया। वहीं, उनकी बेटी के साथ हेड मास्टर ने छेड़खानी की। साथ ही बेटी के सामने अश्लील प्रदर्शन भी किया। इसी दौरान सहेली आ गई तो हेड मास्टर ने दोनों को घर जाने के लिए कहा।
बृहस्पतिवार को सहेली ने घर पर बेटी के साथ हुई इस हरकत की जानकारी दी। इसपर उन्होंने पुलिस को घटना की तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। मिल एरिया थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि छात्रा की मां की तहरीर पर कसेहटी निवासी हेड मास्टर जगदीश त्रिवेदी को पकड़कर जेल भेजा गया है। मामले में सहेली के भी बयान लिए गए।
विज्ञापन
वहीं, हेड मास्टर का कहना है कि स्कूल में बनाई जा रही बाउंड्रीवाॅल को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया था। इसी वजह से रंजिश में इस प्रकरण में उन्हें फंसाया गया है। सारे आरोप गलत हैं।