फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Hazaribagh gang was committing fraud, 23 members arrested

Raebareli News: हजारीबाग गिरोह कर रहा था ठगी, 23 सदस्य गिरफ्तार

Tue, 20 May 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 20 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Hazaribagh gang was committing fraud, 23 members arrested
रायबरेली में सोमवार को महराजगंज में पकड़े गए आरोपी। -स्रोत : पुलिस
रायबरेली। झारखंड के हजारीबाग में सक्रिय गैंग से जुड़ीं 13 महिलाओं समेत 23 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 18 लाख के जेवरात मिले हैं। सोमवार को पुलिस कार्यालय स्थित किरण हाल में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने सोमवार को पकड़े गए गैंग के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


एसपी के मुताबिक महराजगंज व चंदापुर क्षेत्र में महिलाओं के साथ ठगी और चोरी की दो घटनाएं एक सप्ताह पहले हुई थीं। दोनों वारदातों के खुलासे के लिए एसओजी प्रभारी विजेंद्र शर्मा व पुलिस टीमें लगाई गई थीं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रविवार रात पुलिस ने कसरेहला पुल के पास से ठगी के मामले में शामिल 23 आरोपियों को पकड़ा। इनमें 13 महिलाएं शामिल हैं। पकड़े गए आरोपियों में 22 झारखंड प्रांत और एक आरोपी उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले का रहने वाला है। यह गैंग झारखंड के हजारीबाग जिले में सक्रिय था जो अब यहां वारदातों को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी के मुताबिक आरोपी सूनसान स्थानों पर ठिकाना बनाकर रहते थे। कुछ महिलाओं के बच्चे भी उनके साथ रहते थे। गैंग के सदस्यों के पास से 15 लाख का सोना, करीब तीन लाख के जेवरात व अन्य सामान मिले हैं।

एसपी ने बताया कि पकड़ी गईं महिलाएं गांवों में जाकर महिलाओं से टूटे-फूटे बर्तन के बदले कुछ रुपये लेकर नए बर्तन देती थीं। विश्वास होने पर महिलाओं से आभूषणों की डिजाइन लेने के बदले बर्तन व रुपये का प्रलोभन देकर जेवरात की ठगी कर लेती थीं। ठगी न कर पाने की दशा में जेवरात की चोरी भी करती थीं।



इनकी हुई गिरफ्तारी
झारखंड के हजारीबाग जिले के खरयू गांव निवासी अनीता, कटकम सैनी गांव निवासी गायत्री, संतोष, खरयू चचकपरा गांव निवासी आशा, बरहई गांव निवासी गुड़िया, चतरा जिले के डोहरा निवासी रेखा, राजू मल्हार, सजना गांव निवासी निरमा, मनोज मलहा, भोला मल्हार, कविता, गुड़िया, राजू मल्हार, ताजपुर निवासी पूजा, रांची जिले के लोहाडीह निवासी प्रिया, निक्की टोपो, लातेहार जिले के बालूभांग गांव निवासी प्रिया, मिलन मल्हार, उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के सोनराठी निवासी शंभू सोनी, झारखंड के गिरोही जिले के किसगो गांव निवासी भिखनी, सत्यम मल्हा, रामगढ़ जिले के अराकटा मल्हार टोला बुजू गांव निवासी कांति व फुदका मल्हार को गिरफ्तार किया गया है। एसपी के मुताबिक झारखंड प्रांत के हजारीबाग जिले के सौराखापा गांव निवासी विनोदमल पहाड़ी, उसकी पत्नी प्यारा देवी फरार हैं। विनोदमल गैंग का लीडर है। दंपती की जल्द गिरफ्तारी होगी।




पांच राज्यों में फैला था गैंग का नेटवर्क
पुलिस की गिरफ्त में आए गैंग का नेटवर्क पांच राज्यों में फैला था। एसपी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के लखनऊ, बाराबंकी, हमीरपुर, प्रतापगढ़, बांदा, महोबा, कानपुर व भदोही जिले में इस गैंग ने ठगी व चोरी की घटनाएं की हैं। लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली में ठगी का मुकदमा दर्ज है। राज्यस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़ व झारखंड प्रांतों में इस गैंग की जड़ें गहरी हैं। यह गैंग उन इलाकों में रहने वाली महिलाओं को निशाना बनाता था जो कम पढ़ी-लिखी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed