फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Hariom murder case: 10-year-old boy made accused

हरिओम हत्याकांड : 10 साल के बालक को बना दिया आरोपी

Fri, 24 Oct 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 24 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Hariom murder case: 10-year-old boy made accused
रायबरेली। चर्चित हरिओम हत्याकांड में पुलिस पर 10 वर्षीय बालक को आरोपी बनाने का आरोप लगा है। बालक कक्षा पांच का छात्र है। मां का आरोप है कि फोटो की गलत पहचान की वजह से उनके बेटे को आरोपी बनाया गया है। इसकी जांच कराई जाए।
विज्ञापन


फतेहपुर जिले के पूरे तुराब अली निवासी हरिओम की एक अक्तूबर की रात ईश्वरदासपुर रेलवे स्टेशन के पास लोगों ने चोर समझकर पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में अब तक 16 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। डाड़ेपुर गांव की रहने वाली महिला का आरोप है कि पुलिस ने उनके बेटे का नाम घटना में शामिल कर दिया है।
विज्ञापन


फोटो की पहचान ठीक से न करने के कारण ऐसा हुआ है। बुधवार रात पुलिस ने बेटे को पकड़ने के लिए घर पर दबिश दी। स्कूल में छुट्टी होने के कारण बेटा घर पर नहीं था। महिला ने पुलिस अफसरों से न्याय दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ डलमऊ गिरिजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि बालक को घटना में आरोपी बनाए जाने की जानकारी हुई है। फोटो की पहचान कराई जाएगी। यदि फोटो गलत पाई गई तो बालक का नाम हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed