फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   hanging

Raebareli News: फंदे से लटकता मिला छात्र और राजगीर का शव

Mon, 19 Dec 2022 05:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
hanging
रायबरेली-सतांव। जिले के दो थाना क्षेेत्रों में छात्र और राजगीर का शव फंदे से लटकता मिला। पुुलिस घटनाओं की जांच कर रही है। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे लच्छन सिंह गांव निवासी रफीक (22) पुत्र जमील रायबरेली शहर के इंदिरा नगर मोहल्ले में किराए का कमरा लेेकर रहता था।
विज्ञापन

वह एफजी कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। शनिवार रात कमरे के अंदर रफीक का शव मफलर से पंखे के सहारे लटकता पाया गया। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि प्रेम-प्रसंग के चलते छात्र ने खुदकुशी की है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

उधर, गुरुबख्शगंज के सतांव गांव निवासी मनीष (35) रविवार शाम करीब छह बजे घर के अंदर छत के कुंडे से साड़ी के सहारे शव लटकता पाया गया। पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की। मृतक राजगीरी करता था। वह अपने पीछे पत्नी शीला और बेटी आरोही (6), बेटा अरुण (3) को छोड़ गया है। थानेदार इंद्रपाल सिंह का कहना है कि राजगीर ने खुदकुशी की है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed