फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Governor will not come to unveil the statue of Rana Beni Madhav Rae

राणा बेनी माधव की मूर्ति अनावरण को रायबरेली नहीं आएंगे राज्यपाल

Fri, 06 Jan 2017 10:29 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 06 Jan 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
Governor will not come to unveil the statue of Rana Beni Madhav Rae
राम नाईक - फोटो : file photo

राज्यपाल राम नाईक शनिवार को रायबरेली में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के योद्धा राणा बेनी माधव सिंह की मूर्ति के अनावरण समारोह में शामिल नहीं होंगे। प्रदेश में चुनाव की तारीखों के एलान के बाद राज्यपाल सचिवालय ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजकर इस कार्यक्रम में राज्यपाल के शामिल होने के संबंध में राय मांगी थी।

विज्ञापन


आयोग से कोई सूचना प्राप्त न होने पर राज्यपाल ने कार्यक्रम में शामिल न होने का फैसला किया है। गौरतलब है कि चुनाव घोषणा से पूर्व राणा बेनी माधव सिंह मूर्ति स्थापना समारोह समिति ने 1857 में अवध प्रांत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के नायक एवं महान योद्धा राणा बेनी माधव बक्श सिंह की अश्वरोही प्रतिमा के अनावरण के लिए 7 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया था।
विज्ञापन


रायबरेली में 7 जनवरी 1921 को किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों की स्मृति में हर साल 7 दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया जाता है। आयोजन समिति के सदस्य डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि मूर्ति स्थापना समारोह समिति ने चुनाव घोषणा से पहले राणा बेनी माधव सिंह की 212वीं जयंती वर्ष पर उनकी अश्वरोही प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम रखा था। इसी बीच चुनाव आचार संहिता लग गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed