फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Governor will come today, will inspect for the first time

आज आएंगी राज्यपाल, पहली बार करेंगी निरीक्षण

Mon, 25 Nov 2019 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Governor will come today, will inspect for the first time
रायबरेली। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल 25 नवंबर को यहां पहुंचेंगी। वे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल हरचंदपुर, कान्हा गौवंश विहार त्रिपुला का निरीक्षण करने के बाद महिला थाने की भी निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन

इसके बाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में ‘पढ़े रायबरेली’ कार्यक्रम शामिल होने के साथ ही अधिकारियों व विभिन्न एनजीओ के साथ मीटिंग करेंगी। केंद्रीय योजनाओं का प्रस्तुतीकरण भी राज्यपाल के सामने होगा।
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने शुक्रवार को भी व्यवस्था को चेक किया। कान्हा गोशाला को सजाया गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल 25 नवंबर को सुबह 10 बजे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल हरचंदपुर पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 10.50 बजे वे कान्हा गोवंश विहार त्रिपुला के बाद 11.25 बजे महिला थाने पहुंचेंगी। 12 बजे तक भ्रमण के लिए आरक्षित किया गया है। 12.10 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्टहाउस पहुंचेंगी। यहां आधे घंटे तक ‘पढ़े रायबरेली’ कार्यक्रम के बाद अधिकारियों की मीटिंग होगी।
केंद्रीय योजनाओं को भी जानेंगी। 15.35 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगी। रविवार को डीएम शुभ्रा सक्सेना, एसपी स्वप्निल ममगाई व अन्य अधिकारियों ने सभी स्थानों पर पहुंचकर व्यवस्था को दुरुस्त कराया।

गोशाला में पैक्सफेड के एई एके सिंह की टीम को भेजकर तकनीकी खामियों को दूर कराया गया। एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष ने बताया कि राज्यपाल का कार्यक्रम तय है। डीएम व एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया है। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed