फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Governor travels on Vande Bharat; platforms cleared.

Raebareli News: वंदेभारत से गुजरीं राज्यपाल, खाली कराए गए प्लेटफॉर्म

Fri, 17 Jul 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 17 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Governor travels on Vande Bharat; platforms cleared.
रायबरेली/बछरावां/ऊंचाहार। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बृहस्पतिवार को लखनऊ से प्रयागराज तक वंदेभारत एक्सप्रेस से यात्रा की। उनके साथ कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी रहे। ट्रेन के जिले से गुजरने के दौरान रेलवे स्टेशनों और क्रॉसिंगों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।
विज्ञापन

गोरखपुर से प्रयागराज जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस के बछरावां और ऊंचाहार स्टेशन से गुजरने को लेकर पुलिस, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान तैनात रहे। दोनों स्टेशनों पर ट्रेन के न रुकने के बावजूद सुरक्षाकर्मी मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

रायबरेली रेलवे स्टेशन पर वंदेभारत का दो मिनट का ठहराव निर्धारित था, लेकिन ट्रेन तय समय से पहले पहुंचने के कारण करीब आठ मिनट रुकी। राज्यपाल के पहुंचने से पहले ही स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म खाली करा दिए गए। प्लेटफॉर्म नंबर दो पर सिर्फ वंदेभारत से यात्रा करने वाले यात्रियों को जाने दिया गया। अन्य यात्रियों को वेटिंग हॉल में रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन के गुजरने तक आसपास की रेलवे क्रॉसिंगों पर भी सुरक्षा कर्मी तैनात रहे। ड्रोन से निगरानी भी कराई गई। जीआरपी थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि ट्रेन के आवागमन के दौरान सभी स्टेशनों और क्रॉसिंगों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। राज्यपाल के शुक्रवार को इसी ट्रेन से लखनऊ लौटने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed