फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   goodstrain derailed

नए ट्रैक पर गिट्टियां डाल रही मालगाड़ी पटरी से उतरी

Thu, 08 Aug 2019 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
goodstrain derailed
रायबरेली। ऊंचाहार-उन्नाव रेल मार्ग पर बुधवार को डलमऊ स्टेशन से छूटी मालगाड़ी के तीन वैगन थोड़ी ही दूरी पर क्रॉसिंग के निकट पटरी से उतर गए। यह घटना उस समय घटी, जब इस नए बनाए गए ट्रैक पर मालगाड़ी से गिट्टियां डाली जा रही थी। इसीलिए गाड़ी की रफ्तार बहुत कम थी। जैसे ही वैगन पटरी से उतरे, स्थानीय अफसरों के हाथ-पैर फूल गए।
विज्ञापन

रेलवे यातायात बहाल करने के लिए आगे के नौ वैगन लालगंज भेजे गए तो पीछे के 33 वैगन काटकर वापस डलमऊ में खड़े कराए गए। लखनऊ से एक्सीडेंटल रिलीफ ट्रेन पहुंच गई और पटरी से उतरे वैगन को हटाने का काम चल रहा है। लालगंज की ओर से गिट्टियां लादकर मंगलवार रात लगभग 9 बजे मालगाड़ी डलमऊ स्टेशन आई थी।
विज्ञापन

जिसे लाइन नंबर तीन पर खड़ा कराया गया। बुधवार अपराह्न लगभग 11.15 बजे इसे ट्रैक पर गिट्टियां डालने के लिए लालगंज की ओर रवाना किया गया। 45 वैगन वाली यह मालगाड़ी 100 मीटर की दूरी पर स्थित मुराईबाग रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रही थी, तभी इसके तीन वैगन पटरी से उतर गए। इससे क्रॉसिंग पर ही मालगाड़ी खड़ी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोड ट्रैफिक के साथ ही रेलवे यातायात भी ठप हो गया। पटरी से उतरे तीन वैगन को छोड़कर बाकी वैगन को हटाकर रेलवे यातायात और रोड ट्रैफिक बहाल कराया गया। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल रहा। आसपास के स्टेशनों से अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें पहुंच गई, जिससे राहत कार्य शुरू हो गया।
मालगाड़ी के तीन वैगन पटरी से उतरने के पांच घंटे बाद लखनऊ से एक्सीडेंटल रिलीफ ट्रेन (एआरटी) डलमऊ पहुंची। 45 वैगन वाली इस मालगाड़ी के इंजन से नौवें, 10वें और 11वें नंबर के वैगन पटरी से उतरे। घटना के एक घंटे बाद इंजन के साथ नौ वैगन लालगंज भेज दिए गए। दोपहर लगभग 2.30 बजे रायबरेली से आए इंजन से पीछे के 33 वैगन को काटकर खींचा गया।
जिसे डलमऊ में ही खड़ा कर दिया गया। लखनऊ से रायबरेली होते हुए शाम करीब 4.25 बजे एआरटी डलमऊ पहुंची और पटरी से उतरे वैगन को हटाने का काम शुरू कराया गया। खबर लिखे जाने तक मंडल कार्यालय से किसी बड़े अधिकारी के पहुंचने की सूचना नहीं थी। रायबरेली, ऊंचाहार, लालगंज, डलमऊ के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें लगाई गई हैं, लेकिन कोई कुछ भी बोलने से कतरा रहा है।
डलमऊ स्टेशन से मालगाड़ी छूटने के बाद मुराईबाग कस्बे की रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रही थी, तभी हादसा हो गया। इससे रायबरेली-डलमऊ रोड की क्रॉसिंग बंद रही। इससे सड़क मार्ग पर फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। दोपहिया वाहन तक नहीं निकल सके। पैदल राहगीर मालगाड़ी के ऊपर से चढ़कर निकलने को मजबूर हुए।
करीब एक घंटे बाद जब आगे के वैगन काटकर लालगंज की तरफ भेज दिए गए, तब क्रॉसिंग खुली और सड़क यातायात सामान्य हो सका। जाम की स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई। दूसरी तरफ घटनास्थल पर आरपीएफ के जवान तैनात रहे, ताकि भीड़ न जुटने पाए। स्टेशन अधीक्षक शिवराम रावत ने बताया कि गिट्टी लादकर लालगंज की तरफ जा रही मालगाड़ी के तीन वैगन पटरी से उतरे हैं।

घटना के समय गाड़ी की रफ्तार पांच-छह किमी. प्रति घंटा की रही होगी। उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। तीन वैगन को छोड़कर बाकी वैगन हटाकर रेलवे यातायात बहाल कर दिया गया। एक्सीडेंटल रिलीफ ट्रेन आ चुकी है। पटरी से वैगन हटाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed