फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Goods worth five lakh blown from the house of Parag Dairy's retired employee

पराग डेयरी के रिटायर कर्मचारी के घर से पांच लाख का माल उड़ाया

Sun, 06 Mar 2022 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:41 PM IST
विज्ञापन
Goods worth five lakh blown from the house of Parag Dairy's retired employee
शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में चोरों ने शनिवार रात पराग डेयरी के रिटायर्ड कर्मचारी के घर पर धावा बोल दिया। चोरों ने नकदी, जेवरात समेत पांच लाख का माल पार कर दिया।
विज्ञापन

हद तो तब हो गई, जब सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे खफा ग्रामीणों ने थानेदार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए तत्काल हटाए जाने की मांग की।
ग्रामीणों के आक्रोश के बाद कई घंटे बाद पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच के नाम पर खानापूरी की। आए दिन चोरी की घटनाओं से लोगों का जीना दुश्वार है।
विज्ञापन

शिवगढ़ थाना क्षेत्र के तरौंजा निवासी एवं पराग डेयरी के रिटायर्ड कर्मचारी शंकरदयाल तिवारी ने बताया कि उनके तीन पुत्रियां हैं। तीनों पुत्रियों का विवाह कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों बेटियां ससुराल में थी, किंतु उनका जेवर यहीं रखा हुआ था। बेटा ना होने के कारण बेटियां ही एकमात्र सहारा है। हार्ड की समस्या होने के कारण उसके इलाज के लिए 1.25 लाख घर में नकद रखा हुआ था। नकदी के साथ लगभग चार लाख कीमत के तीनों बेटियों के जेवर भी चोर उठा ले गए।
शंकर दयाल तिवारी की पत्नी कृष्णा तिवारी ने बताया कि सुबह पति की नींद खुली तो देखा कि घर का सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। सूचना पुलिस को दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा।

ग्रामीणों के आक्रोश के बाद शाम चार बजे पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जांच के नाम पर खानापूर्ति करके वापस लौट आई। थानेदार जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि जांच कराई जा रही है। जल्द चोरी की वारदात का पर्दाफाश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed