फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Goods worth eight lakhs were stolen from the house

Raebareli News: घर से आठ लाख का सामान किया पार

Sat, 11 Oct 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 11 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Goods worth eight lakhs were stolen from the house
नसीराबाद। कस्बे के लाला बाजार मोहल्ले में बीती बृहस्पतिवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। कमरे का ताला तोड़कर चोर तीन लाख रुपये नकद और पांच लाख के जेवर चोरी कर ले गए। मामले की जानकारी पर पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन


लाला बाजार मोहल्ला निवासी पप्पू मौर्य ने बताया कि बृहस्पतिवार रात लगभग साढ़े दस बजे वह परिवार के साथ खाना खाकर सो गए थे। रात में चोरों ने कमरे का ताला तोड़ा और उसके बाद अलमारी और बक्सों में रखी नकदी और जेवर पार कर दिए।
विज्ञापन


इस दौरान परिवार के लोग सोते रहे। शुक्रवार भोर करीब तीन बजे पप्पू मौर्या की नींद खुली तो कमरे का ताला टूटा मिला। अलमारी तथा बक्सों में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी गायब थी। पीड़ित ने बताया कि उनकी नानी बुधना को जमीन का मुआवजा मिला था, जिसमें दो लाख 74 हजार रुपये बैंक से निकालकर अलमारी में रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी रकम और जेवर बक्सों में रखे थे। चोर तीन लाख की नकदी और पांच लाख के जेवर ले गए हैं। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, इस पर थानाध्यक्ष पवन कुमार सोनकर ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।


थानाध्यक्ष पवन कुमार सोनकर ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, फिर भी हर पहलू पर जांच की जा रही है।पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed