{"_id":"5dab557b8ebc3e93a170d6c8","slug":"goods-train-raibaraily-news-lko487870820","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी के कोच पर चढ़ा युवक, करंट लगने से झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी के कोच पर चढ़ा युवक, करंट लगने से झुलसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। रेलवे स्टेशन पर शनिवार को मालगाड़ी पर एक युवक चढ़ गया। इससे करंट लगने से वह झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है।
रेलवे स्टेशन रायबरेली के प्लेटफार्म नंबर दो की रेलवे लाइन पर एक कोयला लदी मालगाड़ी खड़ी थी। यह रेल लाइन विद्युतीकृत है। एक युवक मालगाड़ी की छत पर चढ़ गया। इसके बाद वैगन से ऊपर से गुजरी हाईवोल्टेज लाइन को छू लिया। इससे युवक झुलस गया। साथ ही जोरदार झटका लगने के कारण नीचे आ गिरा।
जीआरपी थानेदार रविंद्र पांडेय ने बताया कि युवक की पहचान सत्येंद्र कुमार आर्या (28) के रूप में हुई है, जो मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके परिवारीजनों के बारे में पता लगाया जा रहा है। वह मानसिक रूप से बीमार है।