{"_id":"602185cf8ebc3e4b36662196","slug":"gold-chain-robbed-from-anganwadi-worker-raibaraily-news-lko5638812117","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से सोने की चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से सोने की चेन लूटी
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय मार्ग पर कस्बा स्थित अकोढ़िया मोड़ के पास सोमवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से सोने की चेन लूट ली। यह वारदात उस समय हुई जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इलाज कराने के लिए सीएचसी जा रही थी। पुलिस घटना की जानकारी होने से इंकार कर रही है।
ऊंचाहार एनटीपीसी के गेट नंबर दो के पास रहने वाली रागिनी हटका गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में तैनात है। सोमवार दोपहर के समय रागिनी इलाज कराने के लिए सीएचसी ऊंचाहार जा रही थी। सीएचसी से थोड़ा पहले अकोढ़िया मोड़ के पास एक बाइक पर सवार दो लोग महिला के पास आकर रुके।
जब तक महिला कुछ समझ पाती तब तक बाइक पर पीछे बैठे युवक ने महिला के गले से सोने की चेन निकाल ली। इसके बाद उचक्के अरखा की ओर फरार हो गए। उधर, कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी कोतवाली पर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।