फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   God takes incarnation only to destroy unrighteousness.

Raebareli News: अधर्म का नाश करने के लिए ही भगवान लेते हैं अवतार

Sun, 14 Dec 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 14 Dec 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
God takes incarnation only to destroy unrighteousness.
शिवगढ़। देहली गांव स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन शनिवार को कथाव्यास पूर्णिमा मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाई। भावपूर्ण कथा को सुनकर पूरा पंडाल नंद के घर आनंद भयो और जय कन्हैया लाल के जयघोष से गूंज उठा। प्रवाचक ने बताया कि धर्म की रक्षा करने व अधर्म का नाश करने के लिए भगवान धरती पर अवतार लेते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अत्याचारी कंस के पापों से पीड़ित पृथ्वी माता जब देवताओं के साथ भगवान विष्णु के समक्ष पहुंचीं, तब प्रभु ने धर्म की रक्षा और दुष्टों के संहार के लिए पृथ्वी पर अवतार लेने का भरोसा दिया था। इसी संकल्प के तहत माता देवकी के गर्भ से श्रीकृष्ण का दिव्य प्राकट्य हुआ। उनके जन्म लेते ही देवकी-वासुदेव की बेड़ियां टूट गईं, पहरेदार सो गए और कारागार के द्वार भी स्वयं खुल गए।
विज्ञापन

इस अलौकिक घटना का भावपूर्ण वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा व्यास ने बताया कि वासुदेव ने बालक कृष्ण को एक टोकरी में रखकर यमुना पार कर गोकुल पहुंचाया। वहां नंद और यशोदा ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद भगवान की लीलाओं का आरंभ हुआ। कथा पंडाल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान एक विशेष झांकी भी सजाई गई। बताया कि श्रीकृष्ण का जीवन प्रेम, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस मौके पर पंकज भदौरिया, सुरेश तिवारी, आनंद शुक्ला, विवेकानंद चौरसिया, लवकुश शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed