फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Girlfriend attacked with ax on insistence of marriage

शादी की जिद पर प्रेमिका पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर

Wed, 29 Sep 2021 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend attacked with ax on insistence of marriage
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शादी की जिद पर प्रेमिका पर कुल्हाड़ी से हमला करके घायल कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के सीवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के जसौली पट्टी निवासी हसनी खातून (23) अहमदाबाद की एक साड़ी फैक्ट्री में नौकरी करती है। इस दौरान साथ में नौकरी कर रहे फतेहपुर जिले के खखरेरू कोतवाली क्षेत्र के सूरतपुर गांव निवासी धर्मेंद्र उर्फ नीरज से उसे प्यार हो गया।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद धर्मेंद्र उसे छोड़कर गांव भाग आया। युवती किसी तरह उसके गांव पहुंची, तो युवक उसे घर न ले जाकर समाज व परिवारवालों के भय से 15 दिनों तक रिश्तेदारियों में घुमाता रहा। चार दिन पहले वह ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के झालाबाग गांव में अपनी बुआ के घर उसे लेकर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार देर रात वह प्रेमिका को लेकर बुआ के घर से शारदा सहायक नहर की पटरी पर पहुंचा और उस पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। उसे मरा समझकर युवक वहां से भाग निकला।
देर रात उधर से गुजर रहे राहगीरों ने उसे नहर की पटरी पर घायल अवस्था में देखा तो सूचना पुलिस को दी। सूचना पर प्रभारी कोतवाल रामराज कुशवाहा मौके पर पहुंचे और युवती को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने की वजह से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि अहमदाबाद की रहने वाली युवती अपने प्रेमी से मिलने फतेहपुर आई थी। इसके बाद प्रेमी-प्रेमिका यहां ऊंचाहार आए थे। शादी की जिद करने पर युवक ने प्रेमिका पर कुुल्हाड़ी से हमला करके घायल कर दिया। युवती का इलाज लखनऊ में चल रहा है। मामले में केस दर्ज करा दिया गया है। प्रकरण में कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed