फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   girlfriend and her brother were attacked with acid

शादी से इनकार करने पर खोया आपा, प्रेमिका व उसके भाई पर सोते समय एसिड से किया हमला, दोनों झुलसे

Tue, 31 Aug 2021 09:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 09:32 PM IST
विज्ञापन
girlfriend and her brother were attacked with acid
घटना के बाद घर पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : RAIBARAILY
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात छप्पर के नीचे सो रहे दलित भाई-बहन पर एक युवक ने तेजाब से हमला कर दिया। इससे दोनों भाई-बहन बुरी तरह झुलस गए। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

डॉक्टरों के मुताबिक तेजाब के हमले में युवती करीब 50 फीसदी झुलसी है। दोनों की हालत में सुधार है। पुलिस की मानें तो जांच में पता चला है कि शादी से इनकार करने पर सिरफिरे प्रेमी ने ही युवती व उसके भाई पर तेजाब से हमला किया। वह युवती की शादी दूसरी जगह तय होने का विरोध कर रहा था। केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे सुखा तिवारी मजरे सिकंदरपुर गांव निवासी एक दलित ग्रामीण की बेटी (19) और 12 वर्षीय बेटा छप्पर के नीचे मच्छरदानी लगाकर चारपाई पर सो रहे थे। देर रात करीब दो बजे सोते समय भाई-बहन पर तेजाब से हमला कर दिया। इससे दोनों बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के चेहरे पर तेजाब की छींटे पड़ीं, जबकि शरीर के अन्य हिस्से में तेजाब अधिक पड़ने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना की जानकारी पर एसपी श्लोक कुमार, एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। गंभीर रूप से झुलसे भाई-बहन को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने दोनों को केजीएमयू रेफर कर दिया।
एसपी ने बताया कि मामले में तोमरदास का पुरवा गांव के रहने वाले बबलू लोध के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बबलू और युवती में प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बाद में दोनों में अनबन हो गई।
युवती दूसरी जगह शादी कर रही थी। बबलू इसका विरोध कर रहा था। इससे नाराज होकर उसने युवती को सबक सिखाने की ठान ली। इसके बाद उसने रायबरेली शहर की एक दुकान से तेजाब खरीदा।
इसके बाद गांव पहुंचकर घटना को अंजाम दिया। एसपी ने बताया कि युवती करीब 50 फीसदी झुलस गई है लेकिन हालत खतरे से बाहर है। वहीं उसका भाई 20 फीसदी झुलसा है। दोनों का इलाज चल रहा है। दोनों अब स्वस्थ हैं।
शादी से इनकार करने पर रास्ते से हटाने की रची साजिश
एसपी बताते हैं कि आरोपी बबलू हरियाणा में नौकरी करता था। सितंबर 2020 में वह गांव आ गया। इसी दौरान बबलू और युवती के बीच प्यार हो गया। मार्च 2021 में दोनों के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गई। इससे दोनों अलग हो गए।
इधर, युवती का प्रेम-प्रसंग दूसरे के साथ हो गया। उसी लड़के से युवती की शादी की बात चलने लगी। यह बात जब आरोपी बबलू को पता चली तो वह नाराज हो गया। युवती के अलावा उसके पिता तक को धमकाने लगा था। पिता से उसका झगड़ा भी हो गया था। युवती ने जब उसके साथ शादी करने की बात से इंकार कर दिया तो बबलू उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची और घटना को अंजाम दिया।
सीओ सदर ने की मदद और कराया इलाज
भाई-बहन पर एसिड अटैक की घटना की सूचना से पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। एसपी ने आननफानन आरोपी की धरकपड़ के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा एसओजी को लगा दिया।
घटना के कुछ घंटे में ही आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। भाई-बहन का इलाज ठीक तरीके से हो सके, इसके लिए एसपी ने सीओ सदर महिपाल पाठक को भाई-बहन के साथ लखनऊ भेजा। सीओ ने दोनों को भर्ती कराने के साथ ही दवा आदि की व्यवस्था कराई।

जिले में पहले भी हो चुकी हैं तेजाब फेंकने की घटनाएं
जिले में तेजाब से हमले की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। जायस कोतवाली क्षेत्र के बड़ा शेखाना निवासी जगदीश प्रसाद की वर्ष 2013 में तेजाब डालकर हत्या कर दी गई थी। उसके बेटे ने ही घटना को अंजाम दिया था। चार साल पहले हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गंगागंज की रहने वाली दो सगी बहनों पर तेजाब डाल दिया गया था। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई थी। इससे पीड़ित परिवार में नाराजगी थी। नसीराबाद और सलोन कोतवाली क्षेत्र में तेजाब फेंकने की घटनाएं हो चुकी हैं। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला पर चलती ट्रेन में तेजाब फेंकने की घटना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed