{"_id":"5f528cb08ebc3e53aa13cebb","slug":"girl-student-raped-in-the-name-of-admission-raibaraily-news-lko538519332","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडमीशन कराने के नाम पर बंधक बनाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडमीशन कराने के नाम पर बंधक बनाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में एडमीशन कराने के बहाने स्कूल ले जाकर छात्रा के साथ युवक ने न सिर्फ दुष्कर्म किया, बल्कि लड़की के हाथ पैर बांधकर उसे स्कूल में ही छोड़कर फरार हो गया। स्कूल की रसोइया पहुंची तो छात्रा के साथ घटना की जानकारी हो सकी। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
ऊंचाहार क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय लड़की और क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक एक ही स्कूल में पढ़ाई करते थे। बताते हैं कि 23 अगस्त को युवक लड़की के घर पहुंचा और उससे एडमीशन कराने की बात कहकर स्कूल ले गया। इसके बाद छात्रा घर नहीं पहुंची। आरोप है कि युवक ने छात्रा को स्कूल में ही बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।
24 अगस्त को तड़के छात्रा के हाथ पैर बांधकर स्कूल में ही छोड़कर कमरा का दरवाजा बंद करके वहां से भाग लिया। स्कूूल की रसोइयां पहुंची तो उसे घटना की जानकारी हुई। इस पर पीड़िता ने घर पहुंचकर परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। मामले की सूचना मिलने पर कोतवाल पंकज तिवारी ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की।
विज्ञापन
हालांकि मामले में उस समय कार्रवाई नहीं की गई। मामला तूल पकड़ने पर शुक्रवार को पुलिस हरकत में आई और आनन-फानन केस दर्ज कर लिया गया। सीओ डलमऊ अशोक सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर कुर्मियन का पुरवा के रहने वाले सरजीत कुर्मी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया गया है। जल्द आरोपी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।