फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Getting respect from the CM Memorable Moments

सीएम से सम्मान पाना यादगार पल

Wed, 15 Jun 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Wed, 15 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Getting respect from the CM Memorable Moments
सीएम से सम्मानित होकर रायबरेली लौटे मेधावी - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में अमर उजाला से सम्मान पाकर लौटे मेधावियों की उम्मीदों को पंख लग गए हैं। वे खुशी से गदगद हैं। अमर उजाला के सम्मान और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ सुनहरे पल गुजारने से मेधावियों को दोहरी खुशी मिली है।
विज्ञापन


इनका कहना है कि हमने तो सपने में भी नहीं सोचा था कि सीएम से मुलाकात होगी और बात करने का भी मौका मिलेगा, लेकिन अमर उजाला के सहयोग से हमारे सपने साकार हो गए। मेधावियों और उनके परिवारीजनों ने सीएम से सम्मानित होने को पल को यादगार पल बताते हुए कहा, थैंक्यू अमर उजाला।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा में प्रदेश व जिले में धाक जमाने वाले मेधावियों को मंगलवार को लखनऊ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साइकिल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईस्कूल में प्रदेश में प्रथम स्थान पानी वाली सौम्या पटेल, संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं इकरा व उमरह महमूद व पांचवें स्थान पर रहीं तृप्ति पटेल के साथ ही मेधावी कुमकुम यादव, प्रिया यादव, आयुषी पटेल, इंटर जिला टॉपर अमृता सिंह, मुस्कान सिंह व जावेद जर्जार लखनऊ में मुख्यमंत्री से सम्मानित होने के बाद मंगलवार शाम वापस आए।

रोडवेज बस अड्डे पर पहुंचे बच्चों ने खुशी का इजहार किया। मुख्यमंत्री के साथ सम्मान समारोह के दौरान बिताए पल को बच्चों ने अपने अपने तरीके से बताया। बच्चों और उनके परिवारीजनों ने इस यादगार पल और सम्मान के लिए अमर उजाला को भी धन्यवाद दिया।


मेधावी बोले मेहनत करके कोई भी काम मुमकिन हो सकता है। सीएम अखिलेश यादव के हाथों सम्मान मिलने के बाद इनके हौसले और बुलंद हो गए हैं। इनमें आगे भी कुछ कर गुजरने की तमन्ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed