फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Get attractive packaging for products: CDO

उत्पादों की कराएं आकर्षक पैकिंग : सीडीओ

Thu, 16 Oct 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 16 Oct 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Get attractive packaging for products: CDO
रायबरेली। जीआईसी मैदान में लगे स्वदेशी मेले का बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता ने निरीक्षण किया। मेले में प्रसिद्ध आल्हा गायिका काजल सिंह ने प्रस्तुति दी। कृषि विभाग की ओर से महिला किसान दिवस पर गोष्ठी हुई। मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता ने मेले का निरीक्षण करते हुए स्टॉल संचालक व उपायुक्त एनआरएलए से उत्पादों की आकर्षक पैकिंग कराकर बिक्री कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वदेशी मेले में सभी प्रोडक्ट काफी अच्छे हैं।
विज्ञापन


उप कृषि निदेशक विनोद कुमार ने कहा कि सभी महिला किसान उन्नत खेती की उपज बढ़ाकर अपनी आय बढ़ाएं। इस दौरान जिला मत्स्य अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक, जिला उद्यान अधिकारी एवं जिला कृषि अधिकारी ने विभागीय योजना की जानकारी दी।
विज्ञापन


समापन सत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने मेला का निरीक्षण किया। कहा कि देश में प्रधानमंत्री जी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री जी की सोच बहुत ही सराहनीय है। उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य ने भी स्वदेशी मेला पर जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, पूर्व अध्यक्ष आरवी सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जन्मेजय सिंह, शरद सिंह, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण सतीश प्रसाद मिश्रा, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, उपायुक्त एनआरएलएम सविता सिंह, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed