Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Gayadin reached the High Court after his salary was stopped

Raebareli News: वेतन रुकने पर गयादीन पहुंचे हाईकोर्ट

Sun, 07 Dec 2025 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 07 Dec 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Gayadin reached the High Court after his salary was stopped
रायबरेली। स्वास्थ्य विभाग में 17 साल 10 माह और दो दिन की उम्र में धोबी की नौकरी पाए गयादीन ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जीपीएफ कटाैती बंद होने और वेतन रुकने के बाद उन्होंने न्यायालय से सेवा को बहाल करने की याचना की है। मामले में कोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से काउंटर शपथपत्र मांगा है। मामले में 12 दिसंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में वर्ष 1986 में धोबी के पद के लिए हुई भर्ती प्रक्रिया में तत्कालीन सीएमओ ने नगर क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल से कक्षा पांच पास गयादीन की नियुक्ति करके तीन मई 1986 को जॉइन करा दिया था। 39 साल की नौकरी पूरी होने के बाद जीपीएफ की कटाैती बंद होते ही मामले की पोल खुल गई। विभाग ने गयादीन का वेतन रोक दिया। मानव संपदा पोर्टल पर गयादीन की जन्मतिथि एक जुलाई 1968 के स्थान पर दो दिसंबर 1965 अंकित की गई है।
विज्ञापन


पोर्टल पर अंकित जन्मतिथि के आधार पर गयादीन को इसी माह रिटायर्ड हो जाना है। इसको लेकर उन्होंने हाईकोर्ट लखनऊ का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने सेवा को बहाल रखने का अनुरोध किया है। मामले में कोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग से काउंटर शपथपत्र मांगा है। यह शपथपत्र 12 दिसंबर को कोर्ट में जमा करना होगा। इसके बाद न्यायालय मामले में सुनवाई करके निर्णय देगा। सीएमओ डॉ. नवीनचंद्रा ने बताया कि मामले में काउंटर शपथपत्र लगाने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed