{"_id":"e7c67afac1e67a3f22a028ad3b6c5082","slug":"gave-the-job-to-a-particular-caste-government-principal-secretary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाति विशेष को नौकरी दे रही सरकार : प्रमुख सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाति विशेष को नौकरी दे रही सरकार : प्रमुख सचिव
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सार्वजनिक उद्यम के प्रमुख सचिव डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि वे प्रदेश सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए जनचेतना अभियान चला रहे हैं।
कहा कि जाति विशेष को लाभ देने के लिए प्रदेश में 40 हजार सिपाहियों की भर्ती बिना परीक्षा से कराने का प्रयास चल रहा है। प्रदेश में हुई अन्य भर्तियों में भी जाति विशेष को ही लाभ दिया गया है।
ऐसा करके नौजवानों और मेधावियों को धोखा देने का काम किया जा रहा है। मेधावियों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है।
एनटीपीसी के डीएवी सभागार में गुरुवार को उन्होंने कहा कि भूमाफिया, दबंग व अपराधी प्रवृत्ति के लोग राजनीति में आ रहे हैं। इससे देश का सुधार नहीं होने वाला है।
विज्ञापन
एनटीपीसी कम रेट पर बिजली देने के लिए तैयार है, लेकिन प्रदेश में बाजार से महंगे रेट पर बिजली खरीदी जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल प्रोफेशनल हैं, वे व्यवस्था में बदलाव ला सकते हैं।
उन्हें ऊर्जा विभाग के सिस्टम में सुधार लाना चाहिए। प्रमुख सचिव ने कहा कि कितने शर्म की बात है कि ऊंचाहार के बिकई गांव के लोगों को अब तक फसलों के नुकसान का मुआवजा नहीं मिला है।
बड़े किसानों को ही योजना का लाभ मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि ईमानदारी के कारण ही 34 वर्ष की नौकरी में 44 बार तबादले का शिकार होना पड़ा है। पुलिस में खुलेआम भ्रष्टाचार है, लेकिन उसे रोकने वाला कोई नहीं है।
अपराध बढ़ रहे हैं। थामने वाला कोई नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रदेश सरकार को उनकी बात अच्छी नहीं लगती है तो उन्हें नौकरी से कार्यमुक्त कर दिया जाए। इसके लिए मैंने लिख कर दे दिया है।