फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Gangster on 14 accused including liquor mafia

शराब माफिया समेत 14 आरोपियों पर लगा गैंगस्टर

Fri, 27 May 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Gangster on 14 accused including liquor mafia
रायबरेली। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) बृजभूषण की नाराजगी के बाद महज 15 दिन में ही गुरुवार को शराब माफिया नवीन जायसवाल समेत 14 आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई कर दी। 11 मई को निरीक्षण करने यहां आए एडीजी ने पुलिस लाइंस में समीक्षा बैठक के दौरान महराजगंज शराब कांड मामले में गैंगेस्टर की कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई थी। इससे हड़कंप मच गया। एडीजी की सख्ती का नतीजा रहा कि पुलिस हरकत में आई और आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

26 जनवरी, 2022 को महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में बिंडीज ब्रांड की देशी शराब पीने से 11 लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में तत्कालीन आबकारी निरीक्षक सदर, जिला आबकारी अधिकारी के अलावा तत्कालीन महराजगंज कोतवाल समेत अन्य पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। शराब कांड के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अवैध शराब के गुनहगारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें न सिर्फ जेल भेजा था, बल्कि भारी मात्रा में शराब भी बरामद की थी। बाराबंकी जिले के रहने वाले शराब माफिया नवीन जायसवाल ने ही जहरीली शराब की बिक्री की थी। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया था, लेकिन गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई नहीं की थी। इस पर एडीजी ने नाराजगी जताई थी। एडीजी के फरमान के बाद एक पखवारे में अब गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई कर दी गई।
विज्ञापन

कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महराजगंज शराब कांड के आरोपी राम प्रताप, धीरेंद्र बहादुर सिंह, धीरेंद्र सिंह, कुंवर प्रवीण सिंह उर्फ केतन, मुन्ना पासी, अरशद, अखंड प्रताप सिंह उर्फ राजन, हर्षेंद्र उर्फ राजा, शैलेंद्र उर्फ विक्कू, नवीन जायसवाल, संदीप जायसवाल, अजीत वर्मा उर्फ अन्नू, विनय जायसवाल, अनिल जायसवाल के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि शराब माफिया नवीन जायसवाल समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई कराई गई है। पैरवी ठीक तरीके से करके सभी आरोपियों को सजा भी दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed